सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरनाटांड़ में थारू बौद्धिक विचार सम्मेलन शुरू, सम्मेलन में शामिल हुए बिहार, यूपी, उत्तराखंड और नेपाल के थारू समुदाय के प्रतिनिधि

हरनाटांड़ में थारू बौद्धिक विचार सम्मेलन शुरू, सम्मेलन में शामिल हुए बिहार, यूपी, उत्तराखंड और नेपाल के थारू समुदाय के प्रतिनिधि

द्विवार्षिक सम्मेलन के पहले चरण में शिक्षा के विकास पर हुई चर्चा

रिपोर्ट-संतोष कुमार

हरनाटांड़, संवाद सूत्र: भारतीय थारू कल्याण महासंघ के बैनर तले थारू बौद्धिक विचार मंच द्विवार्षिक सम्मेलन शनिवार को थरुहट की राजधानी कहे जाने वाली हरनाटांड़ स्थित उच्च प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। उक्त सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. शारदा प्रसाद व संचालन दृगनारायन खतईत, शम्भू राय व विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह सेवा निवृत्त आयुक्त यूपी के चंद्र राम चौधरी, नेपाल के उपाध्यक्ष कन्नू लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि थारू महासभा यूपी के अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी व भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन का मुख्य बिंदु बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तथा नेपाल के बुद्धिजीवी थारुओं को एक मंच पर लाना रहा। चंपारण के थारू जो अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों में कार्यरत हैं। इस सम्मेलन में शिरकत किए इन लोगों ने थारुओं के एकता पर विशेष जोर दिया। थारूओं के सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक विकास पर इनका विशेष ध्यान रहा। थारू तथा अन्य जनजातियों का बिहार के सरकारी नौकरियों में मात्र एक प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। इसे बढ़ाकर दो प्रतिशत से अधिक करने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है। भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीप नारायण प्रसाद ने थारू बौद्धिक विचार मंच पर विशेष प्रकाश डाला। इस मौके पर उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड व नेपाल के थारू नेताओं ने भी अपनी एकजुटता दिखाते हुए थारूओं को मजबूत बनाने पर विचार किया। कई नेताओं ने आने वाले चुनाव में एकजुट होकर राजनीतिक विकास पर भी चर्चा किया। इस मौके पर राणा थारु परिषद खटिया उत्तराखंड के गोपाल सिंह राणा, राणा थारु परिषद खटिया उत्तराखंड के रमेश चंद्र राणा, वरीय सदस्य खटिया उत्तराखंड जयराम पंजियार, डॉ. कृष्णमोहन राय राजकुमार लेखी, महेश्वर काजी, डॉ. राजू प्रसाद, डॉ प्रेम नारायण प्रसाद व न्यायाधीश राजेश गौरव के साथ सैकड़ों थारू नेता व महिलाएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।