सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

4 दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है,लखन कुमार सिंगला ।

4 दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है,लखन कुमार सिंगला ।



फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने आज अनेक घाटों पर छठ पूजा करने वालों को पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में कांग्रेस का समर्थक होने के कारण पूर्वांचल के लोगों की अनदेखी की जा रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार आने पर सभी का पहले सा ख्याल रखा जाएगा।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने छठ पूजा समिति द्वारा खेड़ी पुल पर आयोजित छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है। जो फरीदाबाद में लाखों की संख्या में रहते हैं और फरीदाबाद की तरक्की में उनका भी बड़ा योगदान है। 36 घंटे का कठिन व्रत कर सूर्य देव को प्रसन्न कर भक्त अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और समस्त जीवों में जीवन ऊर्जा प्रदान करने वाले सूर्यदेव उनकी मन्नतों को पूरा भी करते हैं। श्री सिंगला ने कहा कि कांग्रेस सरकार छठ पूजा के लिए विशिष्ट व्यवस्थाएं करवाती थीं लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय और अनदेखी कर रही है।लेकिन जब अगले सरकार केंद्र एवं हरियाणा में कांग्रेस की सरकारें आएंगी तो वह यहां अधिक अच्छी व्यवस्थाएं करवाएंगे जिससे आस्थावान व्यक्तियों को बड़ी राहत महसूस होगी। उन्होंने पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा सेक्टर -29 पुल, बिहारी जन मंच द्वारा न्यू भारत कॉलोनी व अन्य जगहों पर आयोजित छठ कार्यक्रमों में भी सम्लित होकर पूर्वांचल समाज के लोगों के साथ छठ मनाई। इस अवसर पर कामेश्वर भारती, पप्पू साहू, भाई विजय यादव, धीरेंद्र पांडे, पप्पू गिरी, अर्जुन भारती, श्रवण झा, शिवानंद गिरी, लक्ष्मी साहनी, जटाऊ यादव, रंजन भारती, हरेंद्र ठाकुर, ललन गिरी, बृजकिशोर, देवेंद्र, आजाद गिरी, रणजीत भारती, विनोद भाटी, राकेश राजपूत, राजू, संजय, जनार्दन, दिलीप भारती, जावेद, मालती पाठक, सतीश गिरी, संजीव कुशवाहा, जितेंद्र शाह, ललित चौधरी, बद्री प्रसाद, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...