सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सराय ब्रिगेड का 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय एम्बुलेंस

सराय ब्रिगेड का 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय एम्बुलेंस 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:प्रतियोगिता में लाजवाब प्रदर्शन
नारनौल में आयोजित 25वीं हरियाणा राज्यस्तरीय एम्बुलेंस कम्पटीशन में सराय ख्वाजा कैडेट एम्बुलेंस डिवीजन और कैडेट नर्सिंग डिवीजन ने प्रधानाचार्या नीलम कौशिक के दिशा निर्देशानुसार ब्रिगेड अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा के नेतृत्व में ब्रिगेड सदस्यों ने लाजवाब प्रदर्शन कर सराय ख्वाजा विद्यालय के साथ जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है । विद्यालय के इंग्लिश प्रवक्ता, जे आर सी और एस जे ए बी अधिकारी रविन्दर कुमार मनचन्दा ने विस्तृत ब्यौरा देते हुए बताया कि नारनौल में आयोजित इस स्टेट एम्बुलेंस मीट में हरियाणा राज्य की 186 ब्रिगेडस ने प्रतिभागिता की थी | फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए सराय ख्वाजा के सरकारी स्कूल की चार टीमों ने प्रतियोगिता की और लड़कियों की जूनियर टीम ने सेकंड रनर्स अप शील्ड जीता तथा जूनियर लड़कों ने भी इसी शानदार प्रदशर्न को दोहराते हुए एक और द्वितीय रनर्स अप शील्ड पर सराय ख्वाजा फरीदाबाद का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करवाया। मनचन्दा ने कहा कि लड़के और लड़कियों की ब्रिगेड कैप्टन विशाल और कशिश ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल महोदय हरियाणा श्री सत्यदेव नारायण आर्य को सैल्यूट करते हुए सराय की टुकड़ी की अगुआई की। इस से पूर्व सराय ब्रिगेड ने वायवा और प्रैक्टिकल में भी लाजवाब प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने सरांय ख्वाजा की दोनों ब्रिगेड के सभी पांच-पांच सदस्यों को मैडल, शील्ड और सर्टिफिकेट्स प्रदान कर गौरवान्वित किया। रेड क्रॉस सचिव गौरव रामकरण, ड़ी टी ओ ईशांक कौशिक, पूर्व सचिव बी बी कथूरिया, रतन सिंह आज़ाद, डॉक्टर एम पी सिंह, प्राचार्य नीलम कौशिक, रेनु शर्मा, शारदा, वीरपाल, रूप किशोर, दान सिंह, अंजना मनचन्दा, अजय, श्रीनिवास, अशोक कुमार और सम्पूर्ण विद्यालय प्रबंधन ने सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड सराय ख्वाजा को लाजवाब उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।