सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बोध गया और राजगीर की तरह होगा बाल्मीकि इको टूरिज्म: सी एम

बोध गया और राजगीर की तरह होगा बाल्मीकि इको टूरिज्म: सी एम 


वाल्मीकि इको टूरिज्म पर्यटन स्थल बोध गया और राजगीर की तरह बनेगा:-मुख्यमंत्री


 बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

वाल्मीकिनगर :- सुबे के मुखिया  नीतीश कुमार ने अपने 2 दिन के दौरे पर बाल्मीकि नगर आकर देश और राज्य के लिए महत्वपूर्ण सौगात प्रदान किए. मुख्यमंत्री ने बीटीआर को एक अद्भुत पर्यटन स्थल बनाने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि बोध गया और राजगीर की तरह बनेगा बाल्मीकि इको टूरिज्म पर्यटन स्थल. आला अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने हरित आच्छादित वनों को बढ़ावा देने के लिए अपील की ताकि वर्षा पात पहले की अपेक्षा ज्यादा हो सके. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल साइकिल सफारी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि दूसरे राज्यों और देशों से आए हुए पर्यटकों के लिए यह साइकिल सफारी बाल्मीकि ईकोटूरिज्म का भ्रमण करने में काफी मददगार साबित होगा. इस दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपने अल्प संबोधन में अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल पर्यटकों की संख्या 45000 थी लेकिन हमें उम्मीद है कि इस साल लगभग 100000 पर्यटक बाल्मीकि ईकोटूरिज्म का भ्रमण कर सकेंगे और पर्यटकों की सुविधा के लिए उन्होंने अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिए. बताते चलें कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बाल्मीकि आश्रम और जटाशंकर भ्रमण के लिए वन विभाग के द्वारा ई-रिक्शा को अंदर जाने से रोका गया था उसे भी वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए यह घोषणा कर दी कि अब पर्यटक ई-रिक्शा से भी जंगल के अंदर स्थित धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे जिस पर ई रिक्शा चालकों ने तालियां बजाकर उनका इस फैसले का स्वागत किया.
आदिवासी समाज के महिलाओ ने लोक नृत्य से मन मोहा :- मुख्यमंत्री के आगमन पर थारू समाज के महिलाओं ने झुमटा नृत्य और लोक नृत्य कर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित उपस्थित आला अधिकारियों का मन मोह लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदिवासी महिलाओं के द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं को भी देखा और उनकी सराहना की और कहा कि भविष्य में आदिवासी महिलाओं के लिए एक विशेष व्यवस्था की जाएगी जिससे वे जंगलों पर आधारित न रहकर अपने हाथों से बनाए हुए वस्तुओं को बेचकर अधिक पैसे कमा सकेंगे. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने  आदिवासी महिलाओं के द्वारा बनाए गए भिन्न भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट अचार मुंजी द्वारा बनाए गए डालिया और हेट की सराहना की.

वन विभाग को मिला 200 एकड जमीन :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने वन विभाग को सिंचाई विभाग का 200 एकड़ जमीन देने की घोषणा की ताकि पर्यटन स्थल बनाने में कोई कमी कसर न रह पाये । मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर और भी जमीन की जरूरत होगी तो वन विभाग और सिंचाई विभाग दोनों मिलकर जमीन की व्यवस्था करेंगे ताकि भविष्य में कोई कमी ना रह पाए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा किया कि आने वाले समय में बाल्मीकि ईकोटूरिज्म इमेज कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण किया जाएगा ताकि वहां उस हाल में मीटिंग किया जा सके और जब कन्वेंस हॉल का निर्माण हो जाएगा तो पहली कैबिनेट की बैठक पूरे मंत्रियों और विधायकों के साथ मैं बाल्मीकि नगर में करूंगा ऐसी घोषणाएं कर मुख्यमंत्री ने आए हुए अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया. मुख्यमंत्री के साथ अन्य नेताओं में मुख्य रूप से वाल्मीकि नगर के सांसद सतीश चंद्र दुबे बाल्मीकि नगर विधायक रिंकू सिंह रामनगर की विधायिका भागीरथी देवी बेतिया जिला के जदयू अध्यक्ष डॉक्टर एन एन साही पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवली बेतिया एसपी जयंत कांत बगहा एसपी अरविंद कुमार गुप्ता एसडीएम घनश्याम मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं नेता भी मौजूद थे.
फोटो ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।