सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरिनगर के आर्य समाज मन्दिर परिसर में "लोक सूनवाई" कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हरिनगर:- हरिनगर के आर्य  समाज मन्दिर परिसर में "लोक सूनवाई" कार्यक्रम का किया गया आयोजन



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा/हरिनगर:- बिहार राज्य प्रदुषण नियंत्रण पार्षद पटना के द्वारा आयोजित हरिनगर सुगर मिल्स की ईख पेराई की वर्तमान क्षमता 10,000 टन ईख प्रतिदिन से बढ़ाकर 11,500 टन ईख प्रतिदिन करने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतू " लोक सुनवाई " कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ० नीलेश रामचंद्र देवरे तथा संचालन बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी डॉ० एस एन जयसवाल ने किया। इस "लोक सुनवाई" कार्यक्रम में उपस्थित किसानों प्रबुद्ध जनों,समाजसेवी से सुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने एवं उससे पर्यावरणीय समस्या पर तमाम  पदाधिकारियों से  विचार- विमर्श किये।  सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने,पर्यावरण सहित तमाम समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किये और  लोक सुनवाई में  तमाम किसानों के नाम को अवगत भी कराया गया।वही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधुकर राय ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया साथ ही नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए भी पदाधिकारियों से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डा. निलेश रामचंद्र देवरे ने किसानों के द्वारा की गयी माँगो पर बोले  कि सड़कों पर नियमित हरिनगर सूगर मिल के द्वारा सुबह शाम पानी का छिड़काव किया जाएगा। पेराई सत्र 2017-18 का बकाया भुगतान अभिलंब करने का सुगर मिल को निर्देश दिया । अतिक्रमण के बारे में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए बगहा अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा नगर पंचायत से मिलकर लाउड स्पीकर से प्रचार- प्रसार करके उसके सात दिनों के उपरांत प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटा डियां जायेगा।और सोलर पम्प प्रोजेक्ट के बारे मे ज्यादा से ज्यादा प्रचार -प्रसार कर किसानों को इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाने की अपील किये।साथ ही मई 2019 तक एग्रीकल्चर फीडर बनाने का बात कही। इसके लिए किसानों को कनेक्शन लेने और बोरिंग करने का भी सलाह दिया। क्योंकि बोरिंग और मोटर पर सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।सभा को अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा सहित बिजय पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, म.सलाहुद्दीन, लक्ष्मी नारायण शुक्ल,बेचु यादव, बुलबुल सिंह,ने सम्बोधित किया।मौके पर किशोर साह,चुन्नू चौबे, रामायण यादव, म.कलाम खाँ, दिनेश्वर राय एवं सैकड़ों किसानों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।