सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्राइम ब्रांच,सेक्टर-17 ने मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 और लोगों की हत्या करना

क्राइम ब्रांच,सेक्टर-17 ने मैनेजर अरिंदम पाल की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 और लोगों की हत्या करना 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच ,सेक्टर-17 ने आज रविवार को टाटा स्टील व लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर मैनेजर के अरिंदम पाल के हत्या के मामले में आरोपी विश्वास पांडेय को सैनिक कालोनी,गुरुग्राम रोड से गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने आरोपी विश्वास पांडेय को अदालत में पेश कर, अदालत से तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। इस दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और बचे हुए कारतूस को बरामद करेगी। पुलिस की माने तो कंपनी के तीन और कर्मचारियों को हत्या आरोपी विश्वास पांडेय मारना चाहता था यदि यह पुलिस से बच जाता तो बाकी के तीनों कर्मचारियों की एक -एक करके हत्या कर देता। इंचार्ज विमल कुमार ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को दिन दहाड़े टाटा स्टील व लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी में घुस कर सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल की गोलियों से भून कर कंपनी के बर्खास्त कर्मचारी विश्वास पांडेय ने हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग गया था। उनका कहना हैं कि इस संबंध में मुजेसर थाने में एक केस दर्ज किया गया था। इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 को सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि कार्रवाई के दौरान आरोपी विश्वास पांडेय को उनकी टीम ने सैनिक कालोनी ,गुरुग्राम रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी विश्वास पांडेय ने पुलिस को बताया कि कंपनी के 3 -4 कर्मचारियों ने साजिश के तहत उसे नौकरी से हटवा दिया था। जिसका उसके दिमाग पर काफी गहरा असर पड़ा और उसने उन चारों कर्मचारियों की हत्या करने का मन बना लिया।
इसके लिए उसने इलाहबाद ,उत्तरप्रदेश से 90000 रूपए में एक पिस्तौल व 25 जिंदा कारतूस खरीद कर लाया था और दिवाली के दिन एक पार्क में दो बार फायरिंग करके प्रक्टिक्स भी किया था। इसके बाद वह 9 नवम्वर शुक्रवार को दोपहर के एक बजे के करीब टाटा स्टील व लॉजिस्टिक प्राइवेट कंपनी,हार्डवेयर चौक ,एनआईटी में घुस कर कंपनी के सीनियर मैनेजर अरिंदम पाल को गोलियों से भून दिया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान अरिंदम पाल के शरीर में पांच गोलियां लगी थी। उनका कहना हैं कि अरिंदम पाल के हत्या करने के बाद वह सिंगापूर भागने के फ़िराक में था। इसके लिए उसने इससे पहले ही प्लानिंग कर ली थी,पासपोर्ट व वीजा तैयार करने के लिए चंडीगढ़ के एक कंपनी को बोला हुआ था और वह आगामी 15 नवम्बर को उसका जाना तय था। पुलिस की माने तो आज आरोपी विश्वास पांडेय को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं इस दौरान पुलिस उससे गहनता से पूछताछ करेगी और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल व बचे हुए जिन्दा कारतूस को भी बरामद करेगी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।