सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निःशुल्क स्वेटर पाकर खिले बच्चों के चेहरे तथा किया चाचा नेहरू को याद

निःशुल्क स्वेटर पाकर खिले बच्चों के चेहरे तथा किया चाचा नेहरू को याद

-----------------------------------------------


          ब्लॉक गुरसरांय के पू मा विद्यालय गुरसरांय , प्रा विद्यालय प्राचीन क गुरसरांय , व प्रा वि उर्दू मीडियम गुरसरांय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वेटर वितरण तथा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन पू मा विद्यालय गुरसरांय में किया गया । कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में नरेश रावत खण्ड शिक्षा अधिकारी , अध्यक्ष करन सिंह जूदेव , विशिष्ट अतिथि - नेहिल सिंघई , गोविंद पटेल , अमन अग्रवाल , उत्तम सिंह abrc ,  अरविंद साहू abrc , अवधेश खरे , राजेश त्रिपाठी , अजय देवलिया , सुनील नगाइच , उपस्थित रहे । खंड शि अ महोदय ने अध्यापकों तथा बच्चों को  प्रतिदिन समय से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया । मंच का संचालन कर रहे सहः समन्वयक आदर्श द्विवेदी ने बच्चों को नेहरू जी तथा बाल दिवस के बारे में विस्तार से बताया । सभी आगंतुकों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।
        बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा लगाई गई स्टॉल पर बी ई ओ महोदय तथा  सभी आगन्तुकों ने तथा सभी बच्चों ने खरीददारी का लुत्फ उठाया ।
        कार्यक्रम में smc अध्यक्ष , पार्षद सुधीर मोदी , अनामिका परिहार , मनोज खरे , शायरा परवीन , अनीता वर्मा , धर्मेश साहू , प्रदीप सिंह , कृष्ण पाल सिंह , स्वीटी जैन , वंदना लखेरे , रुबीना , वंदना , उमा सोनी , महिमा , मरजीना , कल्पना , कमरून सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे ।
                 अंत में कार्यक्रम के आयोजक नज़ीम खान  प्र अ  ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।। 

        आदर्श द्विवेदी ( चंदन )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।