सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नमाज वक्त पर पढ़ें,ओर किसी का हक न मारे,मोलाना बकी जाफरी

नमाज वक्त पर पढ़ें,ओर किसी का हक न मारे,मोलाना बकी जाफरी 


फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:मरकज-ए-अलखिजरा.ए.सी.नगर में  मोहर्रम की आखिरी ओर अलविदाइ मजलिस का आयोजन किया गया। इस मजलिस को संबोधित करते हुए मोलाना बकी जाफरी ने अकबराबादी ने कहा कि मोहर्रम की चांद रात से लेकर 7 रबि अव्वल की इस मजलिस तक यानी सवा दो महीने के इस अन्तराल में यहां मरकज अलखिजरा और अजाखानये बतूल,और मुकामी मोमिनीन के घरों पर हुई सभी मजलिसे और खास तौर पर सभी जुलूस-ए-हाय मातमी की कामयाबी में मुकीम और बाहर से आये सभी मोमिनीन और मोमिनात का भरपूर ताव्वुन और हिस्सेदारी काबिल-ए-ताजीम रही है।
मोलाना ने लोगों को नसीहत करते हुए कहा कि हमारी इन महनतो और मजलिसों में हिस्सेदारी का फायदा हमें तब ही है  जब इससे हमारी जिन्दगी मैं वो सब तब्दीलियां आई या नही कि जिनकी नसीहतें मजलिसे पढ़ते हुएे | हमारे सभी जाकिरीन और जाकिराओं ने हमें कीं। मसलन इस सवा दो महीने के अय्यामे अजा में हम ने आपसी मतभेद कम के या नही अपने भाई भतीजों और अपने अजीजो से मिले रहम करने की शुरुआत करें या हमने किसी की हकतलफी करने से तौबा की या नही नमाज की शुरुआत वक्त की पाबंदी के साथ शूरू की या नही,वालिदैन की खिदमत करने और बच्चों को दीनी तालीम और तरबीयत दिलवाने की तरफ तवज्जो में इजाफा हुआ या नही यानी कुल मिलाकर अमल बिल मारूफ और मुनकिर के मुताबिक अमल करने को हम तैयार हुएे या नही मोलाना ने कहा कि इसका हम सभी ज़ाती तौर पर आत्ममंथन करें | ओर देखें कि यह सब तब्दीलियां हमारी जिंदगी में आई है या नही। अगर हाँ तो हम फायदे में हैं | और अगर ना है तो हम खसारे यानी घाटे में हैं।
मोलाना ने अपने बड़प्पन का इजहार करते हुए कहा कि अगर उनकी नसीहतें लोगों को पसंद ना आई हों तो लोग उनको माफ करने के साथ- साथ उनका मार्ग दर्शन जरूर करें | अन्त में उन्होने कुरआन की आयत वल आखिरो दावाना अल्लहम्दो लिल्लाहे रब्बिल आलेमीन पढ़कर अपना बयान खत्म किया। इससे पहले आजाद हसनैन जैदी अनवर ने मरसिया और शुजात हुसैन ने पेश ख्वानी करके करबला के शहीदो को याद किया। अन्त में आजाद जैदी और महमूद हुसैन ने अलवादाई नोहा भी पढ़ा। इस आखरी मजलिसं का आयोजन मंजर सिरसिवी द्वारा किया गया था। इस अवसर पर तनजीम-उल-मोमिनीन के सदर जनाब नकी हसनैन जैदी,नायब सदर जनाब वसीम रिजवी,प्रवक्ता आजाद हसनैन जैदी,अनवर,मेहदी हसन रिजवी,कैप्टन अनवार,जनाब मैहमूद हुसैन,जनाब रजा हुसैन, जनाब तनवीर,हैदर,मोहम्मद जफर नकवी,परवेज हुसैन ,खुरशीद सिरसिवी,मोहम्मद जफर,और मोहसिन हुसैन,और काफी हजरात मौके पर मौजूद थे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।