सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा शहर की खुशी कुमारी ने प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के हेतु एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार की है । जिसके कारण उसे न केवल जिला बल्कि राज्यस्तर पर लोगों ने सराहा और किया पुरस्कृत।

बगहा:-बगहा शहर की खुशी कुमारी ने प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के हेतु एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार की है । जिसके कारण उसे न केवल जिला बल्कि राज्यस्तर पर लोगों ने सराहा और किया पुरस्कृत।



 बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार 

बगहा:- प्लास्टिक को जो लोग दैनिक व रोजमर्रा के लिए एक आवश्यक वस्तु मानते है तथा प्लास्टिक के बिना कैसे काम चलेगा का ढिंढोरा पीटते हैं।उनके लिए खुशी कुमारी ने वह कर दिखाया है जिससे उनकी आंखें चौधियाँ जाएंगी और कान हवा निकलने लगेगी ।बगहा शहर की खुशी कुमारी ने प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के लिए एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसके कारण उसे न केवल जिला बल्कि राज्यस्तर पर लोगों ने सराहा और पुरस्कृत किया है ।उसकी माने तो उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर होने वाले बाल विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित होने वाला है। खुशी कुमारी नरईपुर की निवासी है ।वह कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर के वर्ग 9 की छात्रा है। खुशी ने प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए एक प्रोजेक्ट बनाया । उसने बगहा के आसपास  खेतों खासकर रेता और जंगलों में मिलने वाले  घास  विशेषतः  राडी,खर-खरई, मूज  पटेल  आदि से  बनाए जाने वाले  दौरी, डलिया, मोनिया , हॉटपोट की तरह खाना रखने के लिए एक विशेष प्रकार के पात्र एवं फ्रिज की भांति फल व सब्जियों को ताजा रखने के लिए एक विशेष प्रकार के सीकौता  एवं हाथ की चूड़ी व कलमदान तक  बनाई तथा  उनका परीक्षण भी किया एवं अपनी बात रखी। मेज पर शोभा देने के लिए कछुआ को भी उसने पेपरवेट के बदले बना कर  अपने उद्देश्य को  लोगों के सामने रखी।उसने बताया कि  हॉटपोट में  रखे गए रोटी व सब्जियां इन घासों से तैयार पात्रों मे  कुछ ज्यादा देर गर्म रहती हैं और बर्बाद नहीं होती ।फ्रीज में रखे जाने वाले सामान की तुलना करते हुए , उसने बताया कि फ्रीज में जो सामान रखने पर जैसा पाया जाता है। ठीक उसी प्रकार मोनी डलिया में बंद करके रखे सामान फ्रिज की तरह ताजे रहते हैं ।उसने बताया कि खरपतवार से तैयार किए गए इन पदार्थों से प्रदूषण नहीं फैलाते और न तो इनका अस्तित्व पर्यावरण में बना रहता है। बल्कि ये बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है ।जो कुछ दिनों के बाद नष्ट हो जाते हैं। लेकिन अगर इन्हें सुरक्षित रखा जाए तो 2 से 5 वर्षों तक  चलेंगे। खुशी की इन कामों के लिए कोऑपरेटिव कोचिंग के संचालक सह नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक और शिक्षक रसेन्द्र प्रसाद ने उसको पुरस्कृत किया।
          आइए हम भी प्लास्टिक से दूरी बनाए तथा वृक्षों के पतियों व घास, खर -पतवार से तैयार होने वाले पर्यावरण सहयोगी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दें । भविष्य में प्रदूषण से होने वाले हानि कारक बीमारियों से सबकी रक्षा करें में सहयोग करें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।