सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेलमपेल रेल से मेलजोल


        रेलमपेल रेल से मेलजोल

    (हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक)


      भारतीय रेल हमारे आवागमन का आधार स्तंभ है। इसके बिना जीवन की परिक्रमा अधूरी रहती क्योंकि इस धूरी से उस धूरी की दूरी तय करने में लौहपथगामिनी का कोई शानी नहीं है। कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कोहिमा तक फैले भारत वर्ष को हमारी रेल ने एक बना के रखा है। सही मायनों में यह विकसित भारत की प्रथम सीढी है। जिसपे चढकर हर कोई मंजिल पार परना चाहता है। वे किस्मत वाले जिन्हें आसानी से रेल्वे की सुविधा मुहैया होती है। इतर ऐसे बदनसीबों की भी कमी नहीं जो इंतजार में आजतक आश लगाए बैठे है की देर सबेर ही सही रेल के हमराही बनेंगे। किन्तु घूटन भरी जिंदगानी का भ्रमण घर्षण करते-करते बीत गया बावजूद बेखबरों को असर नहीं हुआ।

     ऊहाफोह में उम्मीदों पर पानी फिरता है तो मन आह्लदित होता है कुछ ऐसा ही वाक्यां घटित हुआ जब रेल्वे ने 12 मई को पुरी से इंदौर के बीच एक महत्वकांक्षी साप्ताहिक ट्रेन 19317 व 19318 हमसफर एक्सप्रेस को पटरी पर दौडाना चालु किया। लेकिन दुर्भाग्यवश इसके सफर का हमसफर  बनना गोंदिया के साथ बालाघाट वासियों के नसीब में नहीं है, क्योंकि यह ट्रेन गोंदिया से गुजरने के बावजूद यहां रूखेंगी नहीं। याने कि राजनांदगांव- नागपुर के मध्य इस ट्रेन का स्टॉपेज कहीं नहीं होना ये मर्ज को बढाने के आलावा और कुछ नहीं है। आखिर! ऐसा पछपात हमारे साथ क्यों किया गया ये समझ से परे है। कुटाराघात की पीडा दुखदायी है, जिम्मेंदार मदमस्त और कर्णधार बेग्रस्ती की कुंभकरणीय नींद में यात्रियों को मिल रही बेबुनियाद जुर्म की सजा अबूझ  है नाकि सूझबूझ। होती तो आधुनिक, नवीनतम और तकनीकी के दौर में रेलमपेल रेल से वंचितों का भी मेलजोल बढ जाता। अमलीजामा हो जाए तो क्यां कहने चंहुओर बहार आ जाएगी बाजी अब सियासतदारों के हाथों में है कि आम जनमानस को सुविधा देते है या दुविधा?

       दरअसल, एक तो हम बालाघाट वासी वैसे ही ब्राडगेज के दिव्यस्वप्न से उबर नहीं पाए है। कुछ सुविधा मुक्मल है पर सीधे महानगरों के लिए रेल्वे के पात नहीं है। इस व्यथा में दुबले पर दो आसाढ की भांति हम हमसफर एक्सप्रेस के सफर से महरूम हो गए। लगता है ऐसी सोहलतें व मोहलतें हमारे लिए नहीं है। तभी तो हम अफसरशाही और लालफिताशाही के चक्कर में हमसफर के मुसाफिर नहीं बन पाने का दंश भोगने मजबूर हैं। असलियत कहें या विडंबना हकीकत तो यहीं बयां करती है। लिहाजा, समनापुर-नैनपुर और कटंगी-तिरोडी की लेटलतीफी परवान चढ चुकी है। उफान में सीधी रेल सेवा दूर की कौडी लगने लगी है। दुर्दशा के आलम आवाजाही भगवान भरोसे है।  अलबत्ता फिक्रमंदी में कोई सुध लेने वाला नहीं है या लेना चाहते नहीं किवां इनकी सुनवाई होती नहीं। हालात तो ऐसे ही दिखाई पढते है तभी मंजर का खंजर जन-पथ को लहूलुहान कर रहा है।

    अंततः वक्त की नजाकत को समझते हुए रेलमपेल रेल से देश का मेलजोल बढाना ही सर्वहितकारी कदम होगा। बेहतर, अब नहीं जागे तो कब की तर्ज पर बेगर्द हुकूमरानों व अफसरानों को अपना फर्ज निभाना पडेगा। वरना आने वाली पुस्तें इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। बारी में बरसों से रेंग रही ब्राडगेज लाइनों को जल्द पूर्ण करवाकर सरपट ट्रेनें दौडा दो। फौरी तौर पर गोंदिया में हमसफर एक्सप्रेस का स्टापेज करवाकर बालाघाट व गोंदिया जिला के राहगिरों की विपद यात्रा सुलभ बनाने में हमराह बनो। वह भी एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन तब जाकर मंगलमय अधूरा सफर पूरा होगा। उत्तरोक्तर प्रस्तावित मार्गो पर ब्राडगेजीकरण और दोहरीकरण धरातलीय बने। लगे हाथ औरों बे-रूखी ट्रेनों के पहिये गोंदिया में थमे और भगत की कोठी की सवारी रोज करने मिलने जाए तो आपका मतलब है वरना शोभा की सुपारी के अलावे आप कुछ नहीं कहलाएंगे अब मर्जी आपकी?


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।