सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा की मोदी सरकार का देश की जनता के साथ विश्वासघात: विवेक बंसल

रिपोर्ट - रतनेश शुक्ला


भाजपा की मोदी सरकार का देश की जनता के साथ विश्वासघात: विवेक बंसल  



भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा क्र लिया गया है लेकिन देश की जनता खाली हाथ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान देश की जनता से काफी वायदे किये थे लेकिन उनमे से एक भी वायदे को अभी तक पूरा नही किया गया है मोदी सरकार की विफलता पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० राहुल गाँधी जी के आह्वान पर आज पूरे देश में “विश्वासघात दिवस” मनाया जा रहा है इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमैटी अलीगढ़ तथा जिला एवं शहर युवक कांग्रेस कमैटी के कार्यकर्ताओं ने मैरिस रोड पर धरना प्रदर्शन किया I इस अवसर पर राजस्थान से प्रेषित अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि 4 साल के कुशासन के दौरान किसान विरोधी नीतियों  के चलते कृषि क्षेत्र में अवसाद की स्थिति है यू.पी.ए. कांग्रेस सरकार ने किसानों के 72 हज़ार करोड़ रूपये के कर्जे माफ़ किये थे इसके विपरीत भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज़े माफ़ करने से इनकार कर दिया जिससे किसान बुरी तरह से कर्ज़ों में डूब गया हर क्षेत्र में बेरोज़गारी है प्रधानमंत्री मोदी ने प्रति वर्ष 2 करोड़ रोज़गार उपलब्ध कराने का वायदा किया था लेकिन आंकड़ों के अनुसार गत 4 वर्षों में 8 लाख लोगों को भी रोज़गार नहीं मिला है इस सरकार के शासनकाल में 56 इंची के सीने वाले प्रधानमंत्री चीन एवं पाकिस्तान के समक्ष एकदम बौने साबित हो रहे हैं I मई 2014 से लेकर अब तक 3000 से भी ज्यादा बार युद्धविराम का उलंघन हुआ है यू.पी.ए. कांग्रेस सरकार के 10 वर्ष के शासनकाल में देश की सीमा पर शहीद हुये जवानों की संख्या की तुलना में वर्तमान सरकार के शासनकाल में कई गुना अधिक हैं I चीन ने डोकलाम पर कब्ज़ा कर लिया और भारतीय सेना क्षेत्र के 10 किलोमीटर तक सैनिय परिसर बना लिया है इससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा ख़तरे में पढ गई है देश की अस्त व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है I अमरीकी डौलर के समक्ष रूपये की कीमतों में भारी गिरावट आई है पैट्रोल और डीज़ल की कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं इस पर 11 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर मोदी सरकार नागरिकों की जेब से 10 लाख करोड़ रुपयों की ठगी कर चुकी है इस सरकार के शासनकाल में दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गये हैं I धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश सक्सैना ने की इस अवसर पर ठा० सोमवीर सिंह व आगा युनुस ने भी गत 4 वर्षों में सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डाला।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।