सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की बैठक हुई आयोजित ।



रिपोर्ट - योगेंद्र गौतम


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई  की बैठक हुई आयोजित 




उन्नाव-


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई उन्नाव के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षक/ शिक्षिकाओं की समस्याओं को देखते हुए एक बैठक निराला उद्यान पार्क में की गयी। जिसमें कई समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा की गयी। बैठक में प्रतिभाग कर रहे जिला एवम् ब्लॉक के पदाधिकारियों ने तीन प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता उठाया। बैठक के पश्चात प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जनपदभर के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी0के0 शर्मा को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर तीनों समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की माँग की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय,संजीव संख्वार कोषाध्यक्ष व राकेश बघेल,रामनाथ मौर्य, बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष वेद नारायण मिश्रा, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर चौधरी व मंत्री धर्मेश श्रीवास्तव, ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के युवा शिक्षक नेता विवेक कुमार द्विवेदी व देश दीपक पाण्डेय, असोहा के अध्यक्ष सन्दीप द्विवेदी, संजीव संखवार, बीघापुर ब्लॉक के अध्यक्ष जय शंकर जी एवम् मंत्री विश्व नाथ सिंह, हिलौली ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, सरोसी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप बाजपेई, नवावगंज विनोद तिवारी, बांगरमऊ से राम सिंह कन्नौजिया, गंज मुरादाबाद से अजय कटियार, पुरवा से गजेन्द्र वर्मा, एफ-84 मदन गोपाल,सफीपुर राघवेन्द्र सिंह ,हसन गंज सूर्यकान्त यादव, जिला मीडिया प्रभारी कयामुद्दीन आदि शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय स्कूलों स्कूलों में महिला शिक्षकों की संख्या अधिक है। 15 मई को वट सावित्री पूजा में महिलाएं व्रत रख कर पूजा करती हैं। यह त्यौहार अधिकांशतः ग्रीष्मावकाश में पड़ता था। जिसके कारण महिलाओं को अवकाश की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। लेकिन यह पर्व इस वर्ष विद्यालय अवधि में पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने महिला शिक्षिकाओं के महत्वपूर्ण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए 15 मई को महिला शिक्षकों हेतु विशेष अवकाश घोषित करने की मांग की है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिए गए ज्ञापन में बताया है कि अप्रैल 2005 के बाद जनपद में नियुक्त शिक्षकों की एनपीएस कटौती माह नवंबर 2017 से हो रही है। परंतु कटौती की गई धनराशि शिक्षकों के प्रान खातों में प्रदर्शित नहीं हो रहा है और न ही सरकार द्वारा दिए जाने वाला एनपीएस अंशदान ही प्रदर्शित हो रहा है। जिससे शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। संघ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से माँग किया है कि शिक्षकों को एनपीएस कटौती एवं सरकारी एनपीएस अंशदान के विवरण को प्रान खातों में फीड कराया जाये। जिससे शिक्षकों को भविष्य में परेशानियों का सामना न करना पड़े और पारदर्शिता भी बनी रहे।

शिक्षक संघ ने शिक्षकों की परेशानियों को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अपील किया कि जनपद उन्नाव में वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों का महँगाई बोनस अन्तर एवम् सातवें वेतन आयोग का एरियर सहित अन्य अवशेषों का भुगतान शिक्षकों के पीपीएफ खाते में न करके सीधे उनके सैलरी खाते में ही किया जाये। बताते चलें कि पीपीएफ खाता एक ऐसा निवेश है जिसमें सलाना एक निश्चित धनराशि ही जमा की जा सकती है। अवशेषों की भुगतान राशि निवेश सीमा से अधिक हो जाने पर बढ़ी हुई धनराशि को बैंक पुनः विभाग को वापस लौटा देता है। जिससे शिक्षकों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ती है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचने के लिए किसी भी प्रकार के अवशेषों का भुगतान शिक्षकों के वेतन खातों में ही किया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।