सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पोखरण दिवस एवं युवा शक्ति सम्मेलन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया




रिपोर्ट-मिंटू सिंह


पोखरण दिवस एवं युवा शक्ति सम्मेलन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया


उन्नाव-


जब भारत को शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में शामिल करने की बारी आई तो हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई  जरा सा भी नहीं हिचकिचाए।उनके निर्देश पर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने आज ही के दिन 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।पूरी दुनिया हिल गई।अमेरिका,ब्रिटेन,रूस, जापान सभी में हड़कंप मच गया। भारत के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी दबाव बनाने लगे।किंतु हमारे भाजपा के नेता प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने इन सभी दबाओं को दरकिनार करते हुए 13 मई को पोखरण में तीन और परमाणु परीक्षण कर विश्व को संदेश दे दिया कि भारत एक शक्तिशाली और समृद्धशाली देश है।ऐसा हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने कर दिखाया जो पिछली सरकारे नहीं कर पाई। उपरोक्त विचार अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी  ने निराला प्रेक्षागृह मे
पोखरण दिवस एवं युवा शक्ति सम्मेलन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने संबोधित करते हुए आगे कहा आज भारत की बागडोर मोदी जी के हाथों में है जो भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में लगे हैं।आज केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों,गरीबों, पीड़ितों और शोषितों के लिए काम कर रही है।सरकार का सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की अंत्योदय विचारधारा को साकार कर सामाजिक समरसता को बढ़ाना है।आज भारत में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता दिखाई दे रही है।जिन घरों में शौचालय नहीं है,भारत सरकार वहां बनवा रही है।रात्रि चौपालों में हमारे प्रवासी गण अधिकारियों के साथ बैठकर गरीबों की समस्याएं सुन रहे हैं।चौपालों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना में किसी तरह कोई पैसा नहीं लेने की बात सामने आ रही है।आज भ्रष्टाचार का मतलब गोमांस खाना हो गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अभी हम प्रार्थना कर कर रहे हैं, किंतु आगे चलकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

आजादी के बाद 70% आबादी बैंक नहीं जानती थी। किंतु जनधन योजना के तहत आज भारत की जनता बैंकों के अंदर पहुंची है।हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन पर एक करोड़ सत्ताइस लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी।हजारों करोड़ रुपया सरकार का बचा, जिनका प्रयोग हमने उज्ज्वला योजना में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को चूल्हा और सिलेंडर वितरित करने में किया।प्रदेश में आज इनामी अपराधी भागने को मजबूर है। कानून का राज स्थापित किया जा चुका है।आज सभी विपक्षी दलों में मोदी जी का खौफ छाया हुआ है।
चाणक्य ने कहा था जब राजा के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष एक हो जाए तो यह समझ लेना चाहिए कि हमारा राजा ईमानदार है।आज हमारी केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं।अंत्योदय की विचारधारा को पाना हमारा उद्देश्य है।मैं उन्नाव के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जो मुझे इतना सम्मान दिया।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब इस राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने की बात आई तो हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  जरा सा भी नहीं हिचकिचाए।आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए हमारे नरेंद्र भाई मोदी  देश को गौरवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं।

अवध क्षेत्र के महामंत्री नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जब हमारे प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई  प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तो पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने उनसे कहा कि हमारी सरकार भले ही परमाणु परीक्षण न कर पाई हो लेकिन यह काम तुम जरूर कर देना और जब देश को शक्तिशाली और संपन्नशाली राष्ट्र बनाने की बात आई तो हमारे अटल बिहारी बाजपेई ने अब्दुल कलाम  के नेतृत्व में पांच परमाणु परीक्षण कर विश्व को संदेश दे दिया कि भारत किसी के दबाव और आर्थिक प्रतिबंधों के चलते झुकने वाले राष्ट्रों में से नहीं है।वह अपनी संस्कृति और सभ्यता से किसी तरह से समझौता करने वाला नहीं हैं।आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है कि हम विश्व को यह दिखा पाए।

आज के इस कार्यक्रम को सदर विधायक पंकज गुप्ता,सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर एवम अवध क्षेत्र महामंत्री राजकिशोर रावत भी संबोधित किया।

 जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने प्रदेश से आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
 आज के इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अवस्थी ने किया।
 क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी  के आज उन्नाव प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने बनी पुल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कई जगह स्वागत कार्यक्रम किया।सर्वप्रथम बनी पुल पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार एवं राजेंद्र द्विवेदी ने, भल्ला फार्म पर जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने,नवाबगंज नगर पंचायत में युवा भाजपा नेता रवि सिंह ने,सोनिक नहर पर पुरवा से विधानसभा प्रत्याशी रहे उत्तम चंद लोधी और नॉर्मल स्कूल के पास सुशील तिवारी के नेतृत्व में नगर भाजपा कमेटी एवं निराला पार्क के पास आज के युवा शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक भानु मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत कार्यक्रम  किया गया।


रिपोर्ट-मिंटू सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...