सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा सरकार: राकेश के हाथों शिवराज का राज तिलक।

हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक  

भाजपा सरकार: राकेश के हाथों शिवराज का राज तिलक।








 चौथी बार भाजपा सरकार के मकसद से मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐन पहले सतारूढ भारतीय जनता पार्टी में मुखिया की अदला-बदली के दौर में नंदकुमार सिंह चौहान के बदले हतप्रभ संस्कारधानी जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की महत्ती जवाबदारी सर्वसम्त सौंपी गई। दायित्व वहान नया चेहरा, नये तेवर और नई उम्मीदों के जरिए सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल का नेक इरादा है। मतलब साफ है सूबे में और एक बार भाजपा सरकार। यानि राकेश के हाथों शिवराज का राज तिलक करने की तैयारी पार्टी ने जोरों से चालु कर दी। बानगी में सहज, जमीनी, अनुभवी और जुझारू नेत्ता राकेश सिंह की ताजपोशी क्यां गुल खिलाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन पार्टी के हिसाब से चुनाव में बचे कुछेक महिने बहुत महत्तवपूर्ण है। लिहाजा, सरकार का लेखा-जोखा, कीर्तिमान और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अहर्निश सेवा को जन-गण के मन-मन तक पहुंचाने का जिम्मा तो संगठन को निभाना है। उस कडी में राकेश सिंह को कम समय में अधिक परिणाम अपने पक्ष में लाने की अग्नि परीक्षा अव्वल नम्बर में पास करनी पडेगी। तभी राकेश और शिवराज की जुगलीबंदी जोडी नम्बर 1 कहलाएंगी। बतौर, राकेश सिंह की राजनीति बडी साफ-सुथरी और जिम्मेदारी तथा मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्तिव की रही है। सिलसिले में भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण जबलपुर, प्रदेश महामंत्री और महाराष्ट्र संगठन प्रभारी का बखूबी निर्वहन के साथ लोकसभा में दल के चीफ व्हिफ का उल्लेखनीय दायित्व अनुपालन दृष्टिगोचर है। संसदीय नुमाइंदगी में लगातार तीन बार जबलपुर लोकसभा क्षेत्र ने नव आयामों को छुआ जिनमें गोंदिया-जबलपुर ब्राडगेज रेल, हवाई सुविधा, राष्ट्रीय सडक पहुंच मार्ग, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों और चिकित्सका सोहलतें उल्लेखित है।    ऐसे सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही सिपाही को भाजपा संगठन के मनीषियों की कर्मभूमि कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में दल का सिरमौर बनाना छोटे-छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है। जिससे उन में ये संदेश जाएगा कि आज हम जो पार्टी के लिए समर्पित है उसका परिणाम अवश्य सुखदायी होता है, यह राकेश सिंह की नियुक्ति से परिलक्षति है। निश्चित ही एक राजनीति दल के लिए उनके कार्यकर्ता ही पूंजी होते है। उस पर भाजपा खरी उतरती दिखाई दे रही है जहां आज भी कार्यकर्ता भाव से काम करने की पंरपरा कायम है। अभिभूत, परिश्रम की पराकाष्ठा में ऊर्जा का संचार करते हुए जनमानस में अमिट छाप छोडने की बारी दर पर है। दरकार में सत्ता-संगठन का समन्वय मिशन 2018 और 2019 की सफलता का द्योतक होगा।   रणभेरी में राकेश की अगुवाई में दल के हमराहों को पथ-पथ में प्राणपण से हरहाल में जुटना पडेगा। अग्निपथ में प्रदेशाध्यक्ष के कांधों पर शिवराज सरकार की अघोषित एंटी इनकंबेंसी जैसे माहौल को खत्म करने की बडी जिम्मेवारी है। साथ निचले व पिछले कार्यकर्ता की रूष्टता और अगले व ऊचले नेता की पुष्टता से पडी दरार को पाटते हुए सभी को साधना होगा, ताकि राजतिलक में कोई खलल ना पडे। सहारे में सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को अमलीजामा पहनाने सरकार का नाम और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का काम हरदम बल देगा| बावजूद डगर में अगर-मगर बहुत सारे है सभी बाधाओं को पार किए बैगर राजतिलक अधूरा रहेगा।    वस्तुत: मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के वास्ते बिना हिचक पूर्व 230 विधानसभा प्रत्याशियों में से निष्क्रिय, मौकापरस्त, वंशग्रस्त, धनमस्त, मदहोश और नकारे रौबदार रोडों को हटाकर निष्ठावान, कर्मठ और जनप्रिय साथी को उम्मीदवारी का मौका देना चाहिएा। अतिरेक हर आदमी का मेरी सरकार, मेरे द्वार से सरोकार हो। अलावे संगठन में जान, पहचान, धनवान, बलवान और सत्तावान के दरकिनार कर्मवान को यथास्थान मिले तब कहीं जाकर लाखों कार्यकर्ताओ के दम और जनाशिर्वाद से राकेश के हाथों शिवराज का राजतिलक सराबोर होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...