सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनमत के अक्ष, सासंद बोधसिंग भगत


नमत के अक्ष, सासंद बोधसिंग भगत


हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व विचारक
जब आम आदमी को लगने लगे कि मैं और मेरा नेता एक सिक्कें के दो पहलू है तो समझों राजतंत्र नहीं अपितु प्रजातंत्र जिंदा हैं। वहां नेता और जनता में समानता है। अभि‍प्राय बरसों बित जाते है एक अदद् नेता की तलाश में कई आते है, कई चले जाते है पर स्मृत वहीं रहते है जो जनता के लिए जीते है, बाकि तो विस्मृत हो जाते हैं। जो याद रहते है वह दिलों पर राज करते है। ऐसे ही एक बानगी बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के सासंद बोधसिंग भगत की कथनी और करनी की परिणिती से दृष्टिगोचर होती है। पहले सरपंच बाद में विधायक और अब सासंद तीनो ही कार्यकाल में इन्होंने आम आदमी का मान बढाया, आवाज बुलंद की, समस्याओं को जडमूलन और विकास की गति को नए आयाम दिए।
बेहतर आमजन को अपने सासंद में अपनी परछाई नजर आने लगी। मतलब, जनमत के अक्ष सासंद बोधसिंग भगत को कहें तो कोई अतिशोयक्ति नही कहलागी,  बल्क‍ि जीती जागती सच्चाई ही होगी। खासकर एक नेता के प्रति पैदा हुआ ऐसा विश्वास लोकतंत्र को मजबूत करता है। इरादे में यह भाव जागना कि यह अच्छा आदमी हैं, पढा-लिखा है, तेज तर्रार है, हमारे दुख हरेगा और रक्षा करेगा। लिहाजा,  इन्हीं सपनों को साकार करने के वास्ते बोधसिंग भगत सर्वशस्त्र न्योछावर कर छोटे-छोटे लोगों के बढे-बढे काम दमदारी से कर रहे है। बनिस्बत् ही क्षेत्र में आम आदमी के दबंग नेता कहलाने लगे। अपनी बात को बेबाकी, निडरता और स्पष्टता से कहना इनकी मूल पहचान हैं। फलस्वरूप बोधसिंग भगत की जनहित में कही गई बात को टालना लाफरवाह और गैरजिम्मेदारों के लिए दातों तले चने जबाने के समान है।
दरअसल, श्री भगत को राजनीति या सार्वजनिक जीवन की सीख विरासत से नहीं मिली हैं। उन्होंने अब तक जो कुछ भी अर्जित की है, वह जिज्ञासा व इच्छशक्ति की प्रबलता का परिणाम ही है। दृष्टिगत ग्राम पंचायत से चालु हुआ राजनीति का कांरवा जनपद सदस्य, विधायक और संसद तक आ पहुंचा है। एक कृषक परिवार में जन्म लेने के कारण किसानों,  मजदूरों और ग्रामीणों की परेशानियों तथा व्यापत चुनौतियों से भली भांति वाकिफ आम आदमी की तरह सहज-शैली, सादगी और देशी अंदाज में जीने वाले श्री भगत बचपन से ही गांवों और खेतीबाडी से जुडे रहे। ग्रामीण को ठगते निरंकुष-तंत्र के खिलाफ अपनाते बगावती तेवर ने ही अंतस में मौजूद नेतृत्व क्षमता को जगाने में मुख्य भूमिका निभाई। सही मायनों में ये आम आदमी के अच्छे, सच्चे और मजबूत पहरेदार बने हुए हैं।
लिहाजा, 21 मई 1955 को बालाघाट जिले के ग्राम घुबडगोंदी अर्थात् आनंदपुर में जन्में श्रीमति मूलकन राधेलाल भगत के सुपुत्र बोधसिंग ने बीएससी की उपाधि हासिल की। शासकीय सेवाओं के अवसरों को दरकिनार करते हुए, किसानी, जनसेवा और ग्राम विकास के विल्कप को चुना। इस निर्णय की खिलाफत करने के बजाय जीवन संगीनी श्रीमति तेजेष्वरी भगत ने दौरान वैभवशाली सरकारी नौकरी के ऑलीशान जीवन का मोह त्यागते हुए पग-पग में छाये की तरह साथ निभाया। कदमताल, ऊर्जावान नवजवान ने  सम्यक् उत्पन्न राजनीतिक हालातों में अपनी शक्ति को सत्तापक्ष की निरकुंशता के खिलाफ झोंक दिया। जोशि‍ली इस युवा तरूणायी ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में अपनी नेतृत्व क्षमता का एहसास करा दिया की उनकी बातों और संघर्ष में दम है। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लडा यह चुनाव श्री भगत हार गए लेकिन 2003 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के गढ खैरलांजी से पहली बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए।
अविरल, 2014 में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सासंद चुने गए। तब से लेकर अब तक ब्राडगेज, स्कूल, पानी, संचार, चिकित्सा, सडकों का संजाल और पासपोर्ट सेवा केन्द्र इत्यादि बहुयामी गतिमानों को धरा पर लाने में श्री भगत ने कोई कोर कसर नहीं छोडी। उसके परिणाम हमारे समक्ष अवतरित होने लगे है। ऐसे बहुयामी प्रतिभा के धनी हमारे दबंग सासंद ने प्रदेश् भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रहते हुए अद्भूत संगठन क्षमता का विलक्षण परिचय भी दिया। बेहतर, जन-मन के चतुर्दिक विकास के अक्ष बोधसिंग भगत सांगोपांग भाव से गत चार दशकों से प्रयासरत हैं। ऐसे साहसी, प्रयोगधर्मी, बेजोड जनमत नेतृत्व को वर्षगांठ की हार्द्धिक शुभेच्छा !                      
                                         

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...