सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अभिभावक शिक्षक सम्मेलन समारोह का हुआ आयोजन ।


रिपोर्ट - मान सिंह


अभिभावक शिक्षक सम्मेलन समारोह का  हुआ आयोजन ।




बीघापुर/उन्नाव-


 नव स्थापित एम एम पब्लिक स्कूल गौरी बीघापुर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक वह संगीतमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एस जे एस पब्लिक स्कूल रायबरेली के प्रबंधक रमेश बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह बच्चे भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं ,इनके निर्माण के लिए एम एम पब्लिक स्कूल जिस उद्देश्य के साथ स्थापित हुआ है मैं उसे बधाई देता हूं। कि मात्र 22 दिनों में ही इन बच्चों में जो जज्बा देखने को मिल रहा है वह सराहनीय है। शिक्षक जिस लगन के साथ विद्यालय में मेहनत करके अध्यापन का कार्य कर रहे हैं वह भी बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी शुषमा सेंगर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में नव स्थापित एम एम पब्लिक स्कूल जिस तरह से शिक्षा देने का कार्य कर रहा है वह अत्यंत सराहनीय है प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भवन की नींव की तरह होते हैं ,वह जितनी मजबूत होती है भवन उतना ही मजबूत होता है।यह स्कूल क्षेत्र का कीर्तिमान बनेगा इसमें कोई दो राय नहीं है। नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह पूंजी है जिसके माध्यम से हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं ।एम एम पब्लिक स्कूल प्राथमिक स्तर से एक बहुत ही सुंदर शैक्षणिक माहौल में बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है भविष्य में इस विद्यालय से अच्छे राष्ट्र के निर्माताओं का सृजन होगा।एम एम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक गौरव अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा की

वर्ष 1993 में जब मेरे पिता कमला शंकर अवस्थी ने निराला शिक्षा निधि की स्थापना की थी। तो उनका संकल्प था कि इस इस क्षेत्र में प्राथमिक स्तर से शिक्षा को सुंदर बनाने का कार्य किया जाए ।किंतु महाप्राण निराला महाविद्यालय की स्थापना और मनोहर महिला महाविद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा के लिए हो गई और पिताजी का संकल्प लंबे अंतराल के बाद अब पूर्ण किया जा सका। आज प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था एम एम पब्लिक स्कूल की स्थापना के साथ पूर्ण करने के लिए संकल्पना को आकार रुप दिया जा सकता है ।आप सभी लोगों को धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं किस इस यज्ञ में आप सब की आहुतियां महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर सभी अतिथियों व क्षेत्रीय पत्रकारों तथा विद्यालय के सहयोगियों को प्रबन्ध तंत्र की ओर से स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया गया।अन्य लोगों में राजकिशोर गुप्ता, लल्लन सिंह,सूर्य प्रसाद सिंह, चंद्रजीत यादव, गोविंद नारायण शुक्ला,दुर्गेश सिंह,प्रदीप मिश्रा, प्राचार्या डॉ. कुसुम लता द्विवेदी, प्रधानाचार्या आरती शुक्ला सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग व अभिभावकगण मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।