सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिला ने संदिग्ध अवस्था मे लगाई फाँसी,परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया

 रिपोर्ट-मान सिंह


महिला ने संदिग्ध अवस्था मे लगाई फाँसी,परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया



बीघापुर/उन्नाव। 

बारासगवर थाना क्षेत्र के गाँव में एक महिला ने अपने ही पिता के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनांे ने बिना थाना पुलिस को सूचना दिए शव को बक्सर घाट में दफना दिया। 

जानकारी के अनुसार रचना पुत्री नन्द किषोर मिश्रा उम्र 27 वर्श निवासी मझिगवाँ थाना बारासगवर, जिसका विवाह रायबरेली थाना खीरों के गांव कैंधी के संतोश पुत्र राम चन्द्र त्रिवेदी के साथ वर्श 2012 में हुआ था। जिसकी एक 4 वर्श की पुत्री ऋशा है,जो अपनी बुआ टोनी के पास रसूलपुर रायबरेली में रह कर पढ़ाई करती है। रचना फरवरी माह में अपने मायके मझिगवां अपने पिता के घर अकेली आई थी,तब से पिता के घर ही रह रही थी। 29 अप्रैल को रचना के मौसा लालन षुक्ला के लड़के सोनू निवासी कन्धियानी थाना बारासगवर की बारात बिन्दकी फतेहपुर गई थी।जिसमें रचना के पिता नन्दकिषोर मिश्रा , माता सावित्री देवी , माई मुकेष, भाभी नितिन देवी ,भतीजे कृश्णा और ष्याम सभी विवाह समारोह में गए थे। घर पर रचना और उसका एक भाई अखिलेष रह गया था। 30 अप्रैल को सुबह लगभग 8 बजे रचना के पिता नन्द किषोर बारात से वापस मझिगवां अपने घर आए।पिता के अनुसार बेटी रचना ने पिता नन्द किषोर व भाई  को खाना खिलाया और दोनों लोग थकान के कारण बाहर सो गए। दोपहर लगभग 2 बजे बहू नितिन देवी पुत्र मुकेष आदि जब निमंत्रण कर के वापस मंझिगवां अपने घर आए और अंदर जा कर देखा तो पुत्री रचना घर के अंदर कमरे में फांसी के फन्दे से छत के कुण्डे से झूल रही थी। आनन फानन उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रचना के पति संतोश त्रिवेदी को नन्द किषोर ने सूचना दी। जो लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है।पति के आ जाने पर बिना पुलिस को सूचना दिए ग्राम वासियों के साथ रचना को बक्सर ले जाकर दफना दिया।  

 थाना अध्यक्ष बारासगवर के अनुसार मृतका के पास एक पत्र मिला है जिसमें उसने स्वेच्छा से आत्म हत्या करने की बात कही है।वहीं मृतका पति सन्तोश के अनुसार रचना मानसिक रोगी थी। अब इससे कई सवाल खड़े होते हैं जैसे  कि मृतका जब अपने मायके में थी तो आखिर क्या कारण था कि उसने आत्म हत्या करने जैसा कदम उठाया? वहीं  ऐसा क्या हुआ जो परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए षव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जब बिना पुलिस को सूचना दिए षव का अंतिम संस्कार कर दिया और फिर उसके पास से स्वैच्छा से आत्म हत्या किए जाने का पत्र है,उसे कैसे मान लिया जाए कि मृतका ने ही लिखा है।

 पुलिस को फांसी लगा कर लड़की के मरने की सूचना और उसका गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार होने की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस ने  मामले को  गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी प्रभु दयाल से शव को कब्र से निकालने का आदेष प्राप्त कर बक्सर घाट से षव खुदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...