सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्टार की खोज में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

रिपोर्ट-योगेंद्र गौतम


स्टार की खोज में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

लक्ष्य के लतीफों ने किया सबको हँसा हँसा कर लोटपोट



उन्नाव। डूडू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले, रजतश्री फाउण्डेशन के सहयोग से ‘स्टार की खोज’ टैलेंट शो का आयोजन, निराला प्रेक्षाग्रह में किया गया। रसूलाबाद पालिका चेयर मैन नइमुद्दीन अंसारी, समाजसेवी संजय सिंह, आयोजिका सरस्वती सिंह, इवेंट मैनेजर तुषार मिश्रा और सहयोगी मनीष सिंह सेंगर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करायी। नृत्यांजलि इन्स्टीट्यूट की प्रतिभाओं ने विष्णु स्तुति पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।


कत्थक विशेषज्ञ रोमा मिश्रा की एकल प्रस्तुति और ग्रुप प्रस्तुति में दर्शक मंत्रमुग्ध हुए, वहीं कनिष्का त्रिवेदी की माँ दुर्गा के वेश में नृत्य नाटिका को देख लोग वाहवाह कर उठे। शुभ्रांशी त्रिवेदी के ‘मेरे ढ़ोलना’ गीत पर घनघोर तालियां बजीं। विकर्ण प्रताप सिंह के नीले-नीले अंबर गीत की खूब वाहवाही हुयी। श्रेयांश समी वर्मा की सोलो और ग्रुप डांस में लोग रोमांचित हुए। पूजा और सैमी के सालसा डांस और नन्ही प्रतिभा डा. अनोखी, दर्शिका विमल, अनुष्का सिंह के नृत्य पर लोग झूम उठे। सांई डांस एकेडमी, नटराज ग्रुप, आर.डी. एक्स एकेडमी, अयाज़ फारुकी ग्रुप, विकर्ण ग्रुप की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुयीं। आस्था पाण्डेय ने अपने मनमोहक नृत्य और महिका की सुरीली आवाज ने सबका मनमोह लिया। नन्हीं प्रतिभाओं आफताब और आशिफा के बचकानें डांस में खूब तालियां बजीं। अल्तफ मुशर्रफ, वंश शुक्ला, विशाल गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, रोहित, महेन्द्र के गीतों ने समां बांधा। शाश्वत के एकल और शुभ्रांशी के साथ डुएट गीत पर लोग भाव विभोर हुए। वल्र्ड लाफ्टर डे के अवसर पर कमेडियन लक्ष्य निगम ने खूब ठहाके लगवाए। मानसिक मंडितों का जीवन संवार रही दीप्ति शर्मा ने ‘तेरे मेरे बीच में’ सुनाकर वाहवाही लूटी। स्वास्तिक के बेली डांस में दर्शक रोमांचित हुए। वैभव त्रिपाठी, विराट विक्रम, श्रेया, परिधि, अमित, जया प्रजापति, खुशी राय, अरोही रावत, लाडो, वैष्नवी अहज़म, मो. शाकिब फारुकी, आकिक फारुकी। वासिफ, नदीम, शफीक, शुभम शुक्ला, काव्या मिश्रा, अमरेन्द्र निगम, हिमांशू यादव, गौरान्वी निगम, सूर्यांश त्रिपाठी और कोरियोग्राफर अमन ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। फहीम, प्रगति गुप्ता, श्रेया, स्वाती गुप्ता, निधि गुप्ता ने भी सबको अपनी प्रतिभा से भाव विभोर किया। विशिष्ट अतिथियों रजतश्री फाउण्डेशन से अरविन्द सिंह, दीप्ति सिंह एड़., चेयरमैन नइमुद्दीन अंसारी, समाजसेवी संजय सिंह, आयोजिका सरस्वती सिंह, इवेंट मैनेजर तुषार मिश्रा, विशेष सहयोगी मनीष सिंह सेंगर, जिमी खान, श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा, सलमान खान ने सभी प्रतिभाओं को अवार्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संगीत शिक्षिका मंजुला त्रिवेदी, महेन्द्र शुक्ला राजन, वाइ.के. शुक्ला, सैय्यद सैम अली, अमन मिश्रा को विशेष सम्मान दिए गए। कार्यक्रम के दौरान डूडू फिल्म प्रोडक्शन के एल्बम और बहुत जल्द शुरु होने वाली फीचर फिल्म का ट्रेलर एल.इ.डी. वाल पर प्रस्तुत करनें के बाद सरस्वती सिंह, अभिनेत्री शिवांगी सिंह, फिल्म एक्टर जीतेन्द्र सिंह व राम जी, एक्ट्रेस हिमांगी और एल्बम गायक अभिनव राज को उनकी उपलब्धि के लिये विशेष सम्मान दिया गया। अतिथियों अरविन्द्र सिंह व दीप्ति सिंह ने पूरे आयोजन की प्रशंसा करते हुए प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। स्टार की खोज कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष सिंह सेंगर, तुषार मिश्रा और सलमान खान ने किया और समापन पर सरस्वती सिंह ने सबके प्रति आभार जताया।

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...