सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परिवहन निगम का यात्री प्लाजा जहां सुविधा के नाम पर पर मची है लूट गोरखपुर-फैज़ाबाद रोड़ पर स्थित यात्री प्लाज़ा (पराग ढाबा) का हाल

रिपोर्ट - योगेंद्र गौतम



परिवहन निगम का यात्री प्लाजा जहां सुविधा के नाम पर पर मची है लूट

गोरखपुर-फैज़ाबाद रोड़ पर स्थित यात्री प्लाज़ा (पराग ढाबा) का हाल






गोरखपुर । सुविधा के नाम पर गोरखपुर - फैज़ाबाद रोड पर फैज़ाबाद से पहले, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित यात्री प्लाज़ा केंद्र (पराग ढाबा) पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने के साथ ही यात्रियों की जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। 
बिना चीनी की चाय यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध नही है। 
रेट के मामले में यह यात्री प्लाजा बड़े बड़े रेस्टोरेंट को मात दे रहा है। एक पीस ब्रेड पकौड़ा यहाँ 30 रुपये का जबकि आलू का पराठा 50 रुपये में यहां दिया जा रहा है जबकि पाउडर के दूध की चाय 10 रुपये कप जो की खुली लूट है। जबकि यहाँ के किचन की स्थिति भगवान भरोसे है।
यात्रियों के साथ व्यवहार के मामले में यहाँ के कर्मचारी किसी दबंग से कम नही है, यात्रियों से उलझना इसकी आदत में शुमार है। यहाँ तैनात कर्मचारियों का कहना है कि यात्री जहां चाहे वहां शिकायत कर लें उनका कुछ बिगड़ने वाला नही क्योंकि उनके मालिक की पहुंच ऊपर तक है।
इस सम्बंध में अवध डिपो की बस संख्या यू0पी033ए0टी05862 से यात्रा कर रहे यात्रियों का कहना है कि इस यात्री प्लाजा पर सुविधाओ के नाम पर केवल लूट मची हुई है। कुछ यात्रियों ने तो बाकायदा परिवहन निगम से दूरभाष पर शिकायत भी दर्ज कराई है। 
वहीं अवध डिपो की बस संख्या यू0पी0 33 ए0टी0 5862, जनरथ के परिचालक और चालक से परिवाद पुस्तिका मांगने पर उनके द्वारा परिवाद पुस्तिका न होने की बात कही गई। 
कुल मिलाकर परिवहन निगम की मिली भगत से यहाँ यात्री प्लाजा के नाम पर यात्रियों से खुलेआम लूट की जा रही है और तमाम शिकायतों के बाद भी आला अधिकारियों ने मामले पर मौन धारण कर रखा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...