सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*बालकृष्ण चौहान की पुनः बसपा में वापसी, कार्यकर्ताओ में जोश*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*



*बालकृष्ण चौहान की पुनः बसपा में वापसी, कार्यकर्ताओ में जोश*


मुहम्मदाबाद गोहना -मऊ  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती संगठन को धार देने में जुट गयी हैं। इसके तहत पार्टी छोड़ने वाले कद्दावर नेताओं की एक बार फिर वापसी कराते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, जिससे संगठन को मजबूत बनाया जा सके।
 इस कड़ी में मायावती के निर्देश पर रविवार को पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को पार्टी में वापस ले लिया। इसकी घोषणा रविवार को पार्टी की एक समीक्षा बैठक में उपस्थित मुख्य जोन इंचार्ज डॉ रामकुमार कुरील ने किया।
पार्टी की ओर से कहा गया कि इन  नेताओं के अनुरोध पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें वापस लिया है, तथा पार्टी के कार्यों में भी लगा दिया गया है। इनमें बालकृष्ण चौहान घोसी लोकसभा में पार्टी का बड़ा चेहरा हुआ करते थे। एक जमाने में वह मायावती के बेहद विश्वासपात्र थे और उनकी सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। हालांकि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पूर्व ही किसी कारण वश उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 
बालकृष्ण चौहान 1999 में घोसी लोकसभा से सांसद चुने गए थे।साथ ही साथ 2007 में वे बसपा सरकार में उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसन्धान परिषद के चेयरमैन भी बनाये गए थे।2014 में किसी कारण वश पार्टी से इन्हें निष्काषित कर दिया गया था।इधर रविवार को श्री चौहान के बसपा में पुनः वापसी की सूचना पर कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया।
श्री चौहान के अपने आवास पर पहुँचते ही वहाँ पहले से उपस्थित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ धर्म सिंह, शाहआलम कुरैशी, हेमन्त मौर्या, ओमप्रकाश राव, रामप्रवेश प्रजापति ,ओमप्रकाश ,डॉ सोचन, लक्षिराम, लल्लन प्रधान, देवेन्द्र प्रधान,चन्द्रभान चौहान,सीताराम चौहान, चौथी,रामजन्म यादव, दीना शाहनी,विजय राजभर, रामजी राजभर, रमेश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l