सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पालिका के सभागार में आयोजित हुई बैठक

रिपोर्ट - मोहित मिश्रा


पालिका के सभागार में आयोजित हुई बैठक





बांगरमऊ/ उन्नाव

 नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक आज पालिका के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पालिका के सभासदों ने नगर से संबंधित कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा।




        पालिका के सभागार में आयोजित की गई आज बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018- 19 हेतु आय का अनुमानित वार्षिक बजट 37 करोड़ 37 लाख तथा व्यय का अनुमानित वार्षिक बजट 36 करोड़ 80 लाख सर्वसम्मत से पास हुआ।  सभासद इसरार खां ने नगर में जलभराव की समस्या से अवगत कराया और बताया कि बरसात ने नगर के मोहल्ला नौनिहालगंज, सरोजनी नगर व गुलाम मुस्तफा आदि मोहल्लों में बरसात के दिनों में भारी जलभराव हो जाता है जिसके चलते लाखों का नुकसान होता है इसलिए बरसात शुरू होने से पहले ही इस संबंध में प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पालिका के सभी सभासदों ने एक स्वर में रमजान के पवित्र महीने में नगर में साफ सफाई रखने व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई। कुछ सभासदों ने नगर के दबंग कोटेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन न देकर उनका शोषण करते हैं। इसके अलावा नगर में जलकर व गृहकर की बढ़ाई गई दर पर एतराज जताते हुए सभासदों ने इसको कम कराए जाने की मांग उठाई। नगर के मुख्य चौराहों पर  सीसीटीवी कैमरा लगवाने के साथ ही सौर ऊर्जा लगवाए जाने की भी मांग प्रमुखता के साथ उठाई गई। बोर्ड की बैठक में पालिका के अध्यक्ष इजहार खां, अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्र, जलकर की अवर अभियंता प्रियंका कटियार, प्रधान लिपिक शिवलाल बाबू, लिपिक रविंद्र बाबू के साथ-साथ सभासदों में इसरार खान, खलील अहमद उर्फ़ शानू अंसारी, अतीक खां,  मोहम्मद हफीज, आनंद अर्कवंशी, पूनम गौतम, ,चंदा, इमरान हुसैन, अरशद, सपना शुक्ला, सोनू गुप्ता, जरीना, राम, उमाशंकर यादव, मंगल यादव, पप्पू कुशवाहा, अनिल कुमार, व सबीना सहित 25 सदस्यों में से 24 सदस्य उपस्थित रहे।।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।