सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदूषण में कानपुर के प्रथम स्थान

ज़फ़र सिद्दीकी कानपुर विश्वविद्यालय


प्रदूषण में कानपुर के प्रथम स्थान 



बधाई हो कानपुर वासियों अपना कानपुर नंबर 1 बन गया है विश्व के कोने कोने में लोग कानपुर को जानने लगे हैं विश्व के लोगों की उत्सुकता बढ़ी है कानपुर के बारे में जानने के लिए कानपुर को देखने के लिए और कानपुर घूमने के लिए हर चौराहे तिराहे पर स्वच्छता अभियान के बैनर यूं ही थोड़ी ना लगे हैं हर रोज अखबारों में झाड़ू लगाते हुए फोटो की तस्वीरें यूं ही थोड़ी ना लगी है या करोड़ों-अरबों के स्वच्छता अभियान के प्रचार की ही बदौलत है और पहले से साफ रोड पर झाड़ू  लगाने की मेहनत की बदौलत है कि आज विश्व में प्रदूषण के मामले में हमारा कानपुर नंबर 1 बना है एक बार फिर आए मुबारक हो कानपुर वासियों
अब हमारे शहर शैलानियों की भरमार होगी हर कोई चाहेगा इस प्रदूषित शहर में आने के लिए और देखने के लिए प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए उत्सुकता होगी जानने की आखिर विश्व के सबसे प्रदूषित शहर के लोग कैसे रहते है कैसे कूड़े और धुवे के बीच इनकी जिदगी गुजरती है
और कानपुर शहर प्रवेश करते ही सैलानियों के Facebook पर स्टेटस होगा feeling suffocation at world most polluted city kanpur with two others और साथ मे अपलोड होगी सड़क किनारे कूड़े के ढेर के साथ सेल्फी और पान की पिचकारी से भरा हुआ एक कोना जिसमें लिखा होगा यहां थूकना  मना है
 ऐसी तस्वीर हमें कानपुर में ही मिलती है इसीलिए इसे कहते है कानपुर
 बहुत चिंता की बात है आज हमारा शहर विश्व के प्रदूषित शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके जितने जिम्मेदार यहां के नेता हैं उतने हम भी जिम्मेदार हैं हम खुद तो ना सफाई रखते हैं और ना ही अपने नेताओं से सफाई करवाना चाहते हैं नेताजी रोड साफ करवाएं या ना करवाएं कूड़े हटवाए या ना हटवाए बस हमारी गाड़ी पकड़ जाने पर पुलिश को एक बार अवश्य फोन कर दें और कह दें हमारा आदमी है इसे छोड़ दो इसीलिए हम अपने नेता को वोट देते हैं
गम्भीर समस्या है इतना ज्यादा प्रदूषण होने के बावजूद भी कानपुर के लोगों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया कोई बदलाव नजर नहीं आया लोग जागरुक नजर नहीं आ रहे हैं शहर के लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं क्या प्रदूषण के कारण मौत का तांडव होने लगेगा तब आंखे खुलेंगी
प्रदूषण रोकथाम के लिए लोग क्यों नहीं निकल रहे है
नेताओं से सवाल क्यों नहीं पूछा जा  रहा है कि स्वच्छता अभियान के प्रचार में करोड़ों रुपए खर्च करने वाली सरकार सफाई कर्मियों के रिक्त स्थान को क्यों नहीं भर रही है  कानपुर वासियो अभी समय है संभल जाओ अन्यथा आने वाला समय संभलने का मौका नहीं दे रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।