सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रक एवं हुंडई में टक्कर---------- दो की मौत दो घायल-----------

ट्रक एवं हुंडई में टक्कर---------

दो की मौत दो घायल------------- ******************

शाखा प्रबंधक एवं सराफा व्यवसाई की मौत पर शोक ----
*************************
मऊ ----
 मऊ मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित मतलूपुर मोड़ के समीप रविवार की रात्रि में फोर्ड गाड़ी एवं ट्रक में हुई आपस में टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे सदर मुख्यालय  रेफर कर दिया गया है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई गाड़ी के आगे के परखच्चे उड़ गए। इसकी जानकारी 100 नंबर को मिलने पर मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा उसे नजदीक के सदर मुख्यालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
 जानकारी के मुताबिक ओरिएंटल बैंक मोहम्मदाबाद गोहना के शाखा प्रबंधक बिहार निवासी जितेंद्र कुमार अपने रिश्तेदार एवं मोहम्मदाबाद के सर्राफा व्यवसाई35 वर्षीय विशाल वर्मा पुत्र उमेश चंद्र के साथ रविवार को सायकाल मऊ गए थे। रात्रि में लगभग 10:30 बजे अपने हुंडई गाड़ी से चारों लोग वापस आ रहे थे कि मतलूपुर मोड़ के पास इनकी हुंडई गाड़ी ट्रक से टकरा गई, जिसमें शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई,तथा विशाल वर्मा निवासी मोहम्मदाबाद गोहना की हालत सीरियस हो गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए तथा विशाल वर्मा को सदर मुख्यालय से बनारस ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।शाखा प्रबंधक के दोनों रिश्तेदार की हालत नाजुक होने पर पुलिस ने उन्हें सदर मुख्यालय में भर्ती कराया है।इसकी जानकारी सोमवार को प्रातः काल मोहम्दाबाद गोहना नगर वासियों को मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे है।सोमवार को सर्राफा संघ के तरफ से शोक व्यक्त करते हुए सर्राफा की दुकानें बंद रहेंगी ,साथ ही साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को ओरिएंटल बैंक बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ मोहम्मदाबाद गोहना के सभी बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स जितेंद्र कुमार की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त किया है। सर्राफा व्यवसाई विशाल वर्मा के घर उनके परिवार को संवेदना व्यक्त करने के लिए नगरवासी पहुंच गए हैं।
जिसमें लालजी वर्मा ,त्रिभुवन नारायन सिंह ,मानिक खन्ना ,रामजी गुप्ता, दीनदयाल ,गौरी शंकर जायसवाल, सल्तनत सिंह, कलयाण सेठ,रमेश यादव,धर्मेंद्र सिंह, बनवारी सोनकर, प्रेमचंद्र, अविनाश रंजन, सुनील कुमार, मनोज कुमार ,गोपाल ,राजेश कुमार ,सूरज सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...