सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रुकमड़ी विवाह का प्रसंग की हुई चर्चा

रिपोर्ट - मोहित मिश्रा


रुकमड़ी विवाह का प्रसंग की हुई चर्चा




फतेहपुर चौरासी /उन्नाव

भगवान श्री कृष्ण अपने हर भक्त की पुकार पर पहुँचते हैं। प्रभू ने रुकमड़ी का संदेश पाकर उनसे विवाह के लिए विदर्भ पहुँच कर उनका हरण कर विवाह किया।

  उक्त बातें क्षेत्र के अख्त्यारपुर गाँव के निकट स्थित माँ मंशादेवी मन्दिर परिसर में श्री विष्णु महायज्ञ कार्यक्रम में हो रही भगवत कथा में भगवताचार्य पण्डित रामलखन तिवारी ने रुकमड़ी विवाह का प्रसंग श्रोताओं को श्रवण कराते हुए कहीं । भगवताचार्य ने कहा कि माता लक्ष्मी ने ही रुकमड़ी के रूप में जन्म लिया था ।भगवान कृष्ण और उनके बड़े भाई बलदाऊ कि प्रसंसा चारों तरफ  फैल रही थी उसी समय विदर्भ राज्य में राजा भीष्मक का शासन चलता था राजा भीष्मक के पांच पुत्र व एक पुत्री थी पुत्री का नाम रुकमड़ी था । रुकमड़ी के रूप व तेज को देखकर सभी उन्हें माता लक्ष्मी का स्वरुप मानते थे राजा भीष्मक का पुत्र शिशुपाल  जो भगवान कृष्ण को अपना शत्रु मानता था और उनसे शत्रुता रखता था उसने अपने पिता से कहकर रुकमड़ी का विवाह तय कर दिया था। अपने विवाह की बात सुनकर रुकमड़ी बहुत दुखी हो गई थी । भगवताचार्य ने कहा कि उन्होंने अपने विवाह की बात का संदेश एक पत्र के माध्यम से एक ब्राहमण के द्वारा भगवान श्री कृष्ण तक पहुँचाया था ‌। उसमे लिखा था कि हे नंदलाल मैं अपने मन ही मन आपको पति के रूप में मान चुकी हूं इसलिय मैं आपके आलावा किसी अन्य पुरुष से विवाह नहीं कर सकती तथा मेरी इच्छा के बिना ही मेरे भाई मेरा विवाह अन्य कहीं करना चाहते है और उन्होंने लिखा कि हमारे कुल में जिस किसी का भी विवाह होता है वह विवाह से पूर्व नगर के बाहर बने माँ गिरजा मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाता है । मैं भी वहां दर्शन करने जाउंगी तो आप वहां आकर मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करें अन्यथा में अपने प्राणों का त्याग कर दूंगीं। जब भगवान श्री कृष्ण को यह सन्देश मिला तो वह तुरंत अपने रथ पर सवार होकर रुकमड़ी को लेने के लिए निकल पड़े उन्होंने अपने रथ में उस ब्राह्मण को भी बिठा लिया।‌ वहीं  दूसरी तरफ रुकमड़ी विवाह में पहने जाने वाले वस्त्रों  को धारण कर मंदिर पहुंची वहां कृष्ण को न पाकर उन्होंने माता गिरजा से भगवान श्री कृष्ण को पति के रूप में पा जाने  कि प्रार्थना करने लगी।जैसे ही पूजा खत्म करके रुकमड़ी मंदिर से बाहर निकली उनकी नजर उस ब्राह्मण पर पहुंची जिसे उन्होंने श्री कृष्ण के पास संदेश देकर भेजा था उस ब्राहमण को देख उन्हें समझने में जरा भी देर नही लगी कि श्री कृष्ण उन्हें लेने के लिए आ गए है । जैसे ही वह अपने रथ में बैठने के लिए आगे बढ़ी श्री कृष्ण ने उनका हांथ खींच कर अपने रथ में बैठा लिया और द्वारका के लिए हवा की रफ्तार से निकल पड़े तथा द्वारका पहुंचकर पूरे विधि विधान के साथ अपना विवाह रुकमड़ी  के साथ कर लिया। रुकमड़ी विवाह का कथा श्रवड़ श्रोता भाव विभोर हो गये। बताते चले मंशा माता मन्दिर में पुरुषोत्तम माह में विष्णु महायज्ञ मन्दिर समिति द्वारा आयोजित किया गया है। महायज्ञ वेदाचार्य अरविन्द द्विवेदी आदि द्वारा पूर्ण कराया जा रहा है। महायज्ञ में यज्ञ कुण्ड की परिक्रमा करने के लिए प्रतिदिन क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहें हैं ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।