सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा नगर स्थित टाउन हॉल में मातृशक्ति महासम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का किया गया

बगहा नगर स्थित टाउन हॉल में मातृशक्ति महासम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

बगहा दिवाकर कुमार

 

मातृशक्ति महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह धर्म जागरण समन्वय द्वारा आयोजित किया गया।
बगहा(23जून2018):- बगहा नगर स्थित मातृशक्ति महासम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह टाउन हॉल बगहा 2 में आयोजक धर्म जागरण समन्वय द्वारा किया गया।कार्यक्रम की आयोजिका दुर्गावाहिनीं की संयोजिका व महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह की ।मुख्य अतिथि  पत्रकार,आकाशवाणी में बतौर समाचार वाचिका एवं संपादिका, बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्का सिंह रही।विशिष्ट अतिथि  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी,वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद दुबे ,बगहा विधायक राघव शरण पांडेय रहे।मातृशक्ति महा सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का शुभारंभ सांसद सतीश चंद्र दुबे,चीफ गेस्ट अल्का सिंह,विधायक राघवशरण पांडेय, डॉ०, रविकेश मिश्रा,समाजसेवी आनन्द सिंह,संयोजिका सुषमा सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनु देवी,धर्म जागरण प्रचारक स्वामी रविदास जी,विश्व हिंदू परिषद मंत्री प्रिंस पाठक ,बीजेपी विस्तारक अनिल मिश्रा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनिता मिश्र ने सयुक्त रूप से दिप प्रवज्वलित करके किया।मंच का संचालन जदयू बिहार प्रदेश सचिव युवा निवेदिता मिश्राव प्रिंस पाठक ने किया। महिला सम्मान कार्यक्रम में सिटी मान्टेसरी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा स्वधा,स्वरांजलि आनन्द,निवेदिता मिश्रा,एडवोकेट गीता मिश्रा,एडवोकेट वंदना वर्मा, वसुन्धरा राज,डॉ०मंजू शुक्ला,कृष्णा प्रियदर्शिनी, उषा देवी,लक्ष्मी खतईत,अंजलि आनन्द, हिरणी कुमारी,कंचन कुमारी, पुलिस प्रशासन से बबिता कुमारी,सीता कुमारी, वंधन कुमारी, पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी,इंदु कुमारी, नेहा कुमारी को सम्मानित किया गया।चीफ गेस्ट अल्का सिंह ने बतायी की दुनिया में मातृशक्ति की महिमा और मानवजाति के कल्याण के लिए मातृशक्ति की भूमिका को भारतीय संस्कृति ने प्रेरित किया है। परिवारप्रथा और संस्कार मूल्यों का जतन करने में भारतीय मातृशक्ति का योगदान बेमिसाल है।वही संयोजिका सुषमा सिंह ने मातृशक्ति सम्मेलन में सम्मानित लड़कियों व महिलाओं को परिचित कराते हुए कही कि यू तो पुरुषों का सम्मेलन बहुत सा होता रहता है और यू तो ये महिलाएं हमारे बीच और हमारे पिता के बीच पिता तुल्य चाचा हमारे भाई बंधु के बीच है यह सम्मेलन इसी बात की उपस्थिति है। की हमारी अवहेलना न कि जाए।हम भी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।आधी आबादी है हम, हमे भी हर चीज हर क्षेत्र में आधी कर्मठता दिखानी है और आधा अधिकार लेना है।प्रताड़ित होने के लिए नही है,हम हम दुर्गा है,हम काली है,हम लक्ष्मी है, हम सरस्वती है।हम भी किसी से कम से नही है।यही उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आज का यह महासम्मेलन आयोजित किया गया।और इस आयोजक को मुझे सौंपा गया है।इसके लिए मैं स्वामी संत रविदास जी को बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं की जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा। मैं इस महासम्मेलन को आयाम दे सकूँ।और ऐसा ही हुआ कि हजारों की संख्या में महासम्मेलन समारोह महिलाएं उपस्थिति दर्ज करायी।।वही समाजसेवी लक्ष्मी खतईत ने कही की मातृशक्ति को अपने अधिकारों और शक्ति को पहचानने की जरूरत है आज जरूरत है कि देश मे बच्चियों को हम वही आत्मविश्वास और हिम्मत दें जो लड़कों को देते है।मातृशक्ति अपनव अधिकारों और शक्ति को पहचान कर अपनी गरिमा और गौरव का परिचय देंगी और राष्ट्र निर्माण में अपनी  प्रमुख भूमिका निभाएंगी।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के मंत्री  प्रिंस पाठक, विशाल पांडेय,रिपुंजय यादव  महामंत्री युवा नेता अभिषेक जयसवाल, व्यवस्थापक आनन्द सिंह,सुनील दत्त पांडेय,आरएसएस के नरेंद्र, हेमराज, पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव सहित मनोज सिंह, दयाशंकर सिंह अचिन्त कु० लाला व हजारों की संख्या मे महिलाएं उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...