सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब अमन और राजेश लौटाने लगे अपने पुरस्कार तभी भावुक हुए मंचासीन।।

बगहा:-जब अमन और राजेश लौटाने लगे अपने पुरस्कार तभी भावुक हुए मंचासीन।।  

 
बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

 बगहा:-नैतिक जागरण मंच के सचिव सह प्रधानाचार्य निप्पू कुमार पाठक ने बताया कि ध्यान दीजिए यें  वहीं अमन और राजेश हैं जिन्होंने नैतिक जागरण मंच की मेधा मूल्यांकन परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाकर अपने माता-पिता के साथ साथ अपने कोचिंग का भी नाम बढ़ाएं और मैट्रिक के परीक्षा में भी अपना जलवा दिखाने से बाज नहीं आए ।पर गौर करने वाली बात है कि अमन और राजेश दोनों मलकौली वार्ड संख्या 2 के निवासी हैं। दोनों के परिवारिक स्थिति बद से भी बदतर है। अमन के दादाजी मोती दास आज भी आपको एक छोटे से बक्से में कड़का पट्टी और भांजा बेचते नजर आएंगे और उसके पिताजी ठेला पर बर्फ बेचते नजर आएंगे। वही राजेश के पिताजी किसी के यहां एक ईंट ढोते नजर आएंगे। ऐसे गरीब परिवार के बच्चे जब ऊंचाई की ओर बढ़ते हैं तब हमारा फर्ज क्या बनता है! बच्चे यह कह कर रोने लगे सर को पैसा देने के बावजूद भी प्रैक्टिकल कॉपी में हमें कम नंबर दिया गया। जिसके कारण हम से कमजोर बच्चों का नंबर हम लोगों के समक्ष आया और हम लोग अनुमंडल स्तर पर पिछड़े से दिखे।  पैसा लेकर प्रैक्टिकल में नंबर देने का खेल वास्तव में होनहार बच्चों का भाग्य बिगाड़ रहा है ।हम सभी को पैसा लेकर के प्रेक्टिकल हमें नंबर देने इस प्रावधान को बदलना चाहिए। खासतौर पर सरकारी शिक्षक जो अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों के मेधा को ना जानते हुए भी पैसे के आधार पर कमअंक देते हैं। उन्हें जरूर इस पोस्ट पर  ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपके ही तरह में बच्चे को उत्साहित कर दूसरी ओर मोड़ सकता है । यें गरीब परिवार के वे बच्चे हैं जिनके पास रहने की जगह नहीं तो  पेड़ कहाँ से लगाते ।यह हीं कारण रहा कि पुरस्कार स्वरूप मिला वृक्ष  लगाने की जगह नहीं है ।ऐसा कह  वे  अपना पुरस्कार लौटाने लगे। जिससे मंचासीन सभी लोग भाव विभोर हो गए ।  पर वे जो भी कह गए । वह ध्यान देने योग्य है।क्या सच में प्रेक्टिकल में पैसा लेकर नंबर देने की परंपरा  नंबर  बच्चों की मेधा से खिलवाड़ नहीं कर रहा है। आप सभी शिक्षक इसे निश्चित तौर पर ध्यान दें कि एक होनहार बच्चा आपकी कलम की बदौलत कहां से कहां पहुंच जाता है ।अपनी मानसिकता बदले प्रैक्टिकल में पैसों के आधार पर नहीं बच्चों के मेहनत और उनके लग्न तथा उनकी मेधा के आधार पर अंक दें । जैसा कि आप सब जानते हैं क़्क़ शिक्षक के हाथ में राष्ट्र का भविष्य  होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...