सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित त्रिवेणी धाम शिवालय घाट परिसर में नारायणी गंडकी माता की 50वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

वाल्मीकिनगर:-भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित त्रिवेणी धाम शिवालय घाट परिसर में नारायणी गंडकी माता की 50वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।



बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

ब्रिगेडियर राजेंद्र कार्की ने चर्चित कलाकार एवं समाजसेवी डी आनंद को किया सम्मानित


बगहा/वाल्मीकिनगर:-भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित त्रिवेणी धाम शिवालय घाट परिसर में शुद्ध ज्येष्ठ पूर्णिमा एवं संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 50वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पांच नंबर प्रदेश नेपाल के  ब्रिगेडियर राजेंद्र कार्की, मुक्तिनाथ पीठाधीश्वर स्वामी  लोकानंद  जी महाराज ,जनकपुर धाम के महंत,श्री राजेंद्र दास जी महाराज ,कोटी होम आश्रम के पीठाधीश संत गुरु वशिष्ठ, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान  केशव दास जी महाराज ,भाजयुमो महाराजगंज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ,महामंत्री दिनेश जैसवाल एवं अभिनेता डी आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया l मुख्य अतिथि श्री कार्की ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है l सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन तथा प्राकृतिक धरोहर की रक्षा करने का संदेश दिया जाता है l भारत नेपाल के धार्मिक रिश्तो की चर्चा धर्म ग्रंथों में भी मिलती है l त्रिवेणी संगम तट पर नारायणी गंडकी माता की महाआरती का आयोजन एक अनूठी पहल है l कर्नल अमर बस्नेत ने शांति और सुरक्षा का पैगाम दिया l ओशोधारा चिंतन प्रतिष्ठान के नारायण भट्टराई एवं कृष्णा बाबू ने आगत अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्रम एवं धार्मिक ग्रंथों को प्रदान करके किया l चर्चित कलाकार डी आनंद के निर्देशन में स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकारों ने स्वागत गान गाकर अतिथि देवो भव का संदेश दिया l स्वागत संबोधन के क्रम में संत गुरु वशिष्ठ ने कहा कि नदियों के किनारे ही हमारी सभ्यता और संस्कृति विकसित हुई है l इस नारायणी नदी में शालिग्राम देवता पाए जाते हैं l प्राकृतिक धरोहरों से छेड़छाड़ करना मानव जीवन के लिए घातक है l भारत नेपाल से महा आरती में भाग लेने पहुंचे सभी अतिथियों  को त्रिवेणी धाम एवं वाल्मीकि धाम का शब्द दर्शन कराया गया l काठमांडू नेपाल से आई भजन गायिका पूर्णिमा भट्टराई ने नेपाली भजनों द्वारा समा बांध दिया l समाज सेवी एवं गायक संगीत आनंद, गायिका आशा साहू ,बबीता ,शिव चंद्र शर्मा ,गायक निर्मल अमात्य ,रैसूल खान ,राजा कुमार एवं दिलीप रौनियार की प्रस्तुति सराहनीय रही l चर्चित कलाकार  एवं कार्यक्रम के संयोजक डी. आनंद ने संत कबीर के भजनों को सरसता के साथ प्रस्तुत किया l  श्री गुरु वशिष्ठ ने कोमल गीता का वितरण किया l वही कार्यक्रम के आयोजक श्री नारायण भट्टराई एवं श्री कृष्णा बाबू ने अंगवस्त्रम  तथा नारायणी गंडकी सम्मान से विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित किया l इंजीनियर सूजन खरेल ,योगी कमल , मोतीलाल ढकाल ,सत्यदेव पांडे, प्रोफेसर अरुण कुमार कौडिन्य, स्वामी कृष्णा प्रपन्नाचार्य ,कैप्टन सूजन कुंवर, लायंस क्लब नेपाल के गवर्नर अरुण प्रताप राणा, गुठी संस्थान नेपाल के बोर्ड मेंबर शक्ति प्रसाद सापकोटा ,उद्योग वाणिज्य संघ बुटवल के पूर्व अध्यक्ष नवराज श्रेष्ठ ,विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किए गए l ब्रिगेडियर राजेंद्र कार्की ने चर्चित कलाकार एवं समाजसेवी डी आनंद को सम्मानित किया l कार्यक्रम स्थल पर  आर्म्ड पुलिस फोर्स एवं नेपाल आर्मी द्वारा  सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे l ढोल नगाड़े शंख झालं मजीरा एवं करतल ध्वनि के बीच नारायणी गंड की माता की महा आरती की गई l कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक श्रद्धालु भक्त झूमते रहेl  मंच संचालन डी आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्वामी कृष्णा प्रपन्नाचार्य ने किया l इस मौके पर वैद्य मनु गांधी ,संगीता गुप्ता ,अखिलेश शाह ,दुखी प्रसाद केवट, स्वरांजलि सेवा संस्थान की अध्यक्षा अंजलि आनंद ,अभिनेत्री कुमारी संगीता, एडिटर स्वरांजलि सरगम, विजय केसरी, गुड्डू कुमार ,राजेश निगम ,प्रमोद रौनियार आदि उपस्थित थे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।

शांति पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ।  हरनाटांड़ संवाददाता सन्तोष कुमार  लौकरिया थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना परिसर में में शांति समिति की एक बैठक आहुत की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनय मिश्र एवं संचालन सुबोध सिंह  ने किया।आयोजित कार्यक्रम में दोनो समुदायो के लोगो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया ।वही थानाध्यक्ष ने बताया जिस स्थान पर दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी सुरक्षा के मद्देनजर वाहा पूजा समिति के द्वारा स्थानीय थाना से  लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।जिससे मौके पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल पन्द्रह पूजा समिति के द्वारा अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन दिया जिसे थानाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन कर देने का आदेश दिया।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी  पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजमात किये  गए है साथ ही उन्होंने ब...

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा

मथुरा डूडा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया हंगामा रिपोर्टर जितेन्दर पांचाल मथुरा डूडा कार्यलय पर सफाई कर्मचारियों का जमकर हंगामा किया चार महीने से वेतन न मिलने की बजह से किया प्रदर्शन हंगामा,सफाई क्रम चारिओं के साथ महिला सफाई कर्म चारिओं भी कर रही है डूडा कार्यलय पर हंगामा,नही मिला नगर के सफाई कर्मचारियो को डूडा से कोई अस्वासन जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी अपने वेतन को लेकर जिला परियोजना अधिकारी और नगर निगम मथुरा के खिलाफ नारेबाजी करते ये लोग 4 माह से वेतन ना मिलने से परेशान हो कर जिला परियोजना अधिकारी सतीश कुमार सिंह से मिले काफी नोकझोंक होने के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने बताया की वेतन का मामला नगर निगम के अधीन है निगम के द्वारा केवल 8 दिन जो कि जून माह का वेतन दिया गया है अभी तक डूडा विभाग के खाते में नहीं आया है सफाई कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं सफाई कर्मचारियों का कहना था कि हमने बिना वेतन के जन्माष्टमी रक्षाबंधन और ईद त्योहारों पर सफाई की एवं एक दिन भी अवकाश नहीं लिया l