सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वाल्मीकि विकास मंच ने ग्रामीणों और प्रशासन में कराया समझौता।

गौनाहा:-वाल्मीकि विकास मंच ने ग्रामीणों और प्रशासन में कराया समझौता। 


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा/गौनाहा(29जून2018):-गौनाहा प्रखंड के मेहनौल पंचायत के ग्रामीणों ने वहां हो रहे बांध निर्माण कार्य को रोक रखा था। कारण पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष बाढ़ के पानी से पूरा इलाका डुब जाता है जिसके वजह से हम ग्रामीणों को छप्पर या फिर किसी ऊंचे स्थान पर जाकर दिन गुजारने की मजबूरी बनी रहती है।अंग्रेजों के द्वारा बनवाया गया 9 मुह वाला भंवरी(सीवर) जिसके ऊपर दोन नहर का पानी चलता था तथा नीचे से नदी, बाढ़ का पानी व अन्य पानी का निकास आसानी से हो जाता था। परंतु 1962 में ध्वस्त होने बाद से आज तक वहां के ग्रामीण प्रशासन के पास दौड़ लगाते रहे है और लगभग 55 साल से बाढ़ में नहर टूटती  रही है व बाढ़ की विभीषिका झेलने को मजबूर हैं। इससे बाध्य होकर ग्रामीणों ने संघर्ष समिति बनाया और और वाल्मीकि विकास मंच तथा संघर्ष समिति के सदस्यों ने  मंच के संस्थापक सह बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय से अपनी व्यथा सुनाई। जिसको संज्ञान में लेते हुए बगहा विधायक ने पहल शुरू की। जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण कल तक जिस  प्रशासनिक दफ्तरों का चक्कर काटते थे। आज स्वयं चलकर गौनाहा प्रखंड के मेहनौल पंचायत अंतर्गत सेन्थौल गांव मे दोन नहर के वरीय से लेकर छोटे पदाधिकारी सहित प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। जिसमे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच करार हुआ कि एक माह में पूर्णरूप से सर्वे कराकर बाढ़ के पानी के निकास का निदान ढूंढ लिया जाएगा एवं सैंथौल गांव के निकास के लिएं दोन नहर पर एक पुल का भी निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच इस समझौते की कड़ी वाल्मीकि विकास मंच के संस्थापक सह बगहा विधायक राघव शरण पाण्डेय रहे। श्री पांडेय ने बताया कि रामनगर की भाजपा विधायक भागीरथी देवी भी  मुद्दे पर प्रयासरत रही हैं और हर कार्य में उनका पूरा सहयोग रहा है । मौके पर प्रशासन के तरफ से दोन नहर के एसडीओ, चीफ इंजीनियर के साथ एसडीएम नरकटियागंज,अंचलाधिकारी गौनाहा, रामनगर विधयिका भागीरथी देवी,शंकर शरण,पुर्व जिला पार्ष

द,बिनय पाण्डेय उर्फ आलु पाण्डेय सहित  पंचायत के गणमान्य लोग एवं आम जनता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...

विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह"

बिठूर में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शुभारम्भ            विश्वगुरू की गरिमा भारत के वैज्ञानिक की देन अभिजीत सिंह" सूर्या न्यूज कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट कानपुर l इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार के सहयोग से बिठूर स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज मैं तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का परंपरागत तरीके से सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शुभ आरंभ कर दिया l मेले के प्रथम दिन आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा 12 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी  प्रस्तुत किया जिसमें प्रियल शर्मा कुसुम पाल दीपिका यादव स्नेहा शर्मा साक्षी मौर्य ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया स्वागत गीत स्वागत है सम्मान तुम्हारा को आकांक्षा अवस्थी मानसी कोमल अंजली शिवांगी एवं आस्था ने सुर वध तरीके से प्रस्तुत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि बिठूर वीरों की धरती है बिठूर का भारत के इति...