सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजली समस्या से तंग लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।

बगहा:-बिजली समस्या से तंग लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।
सांसद ने कहा जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगा 


नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल

 नरकटियागंज:-नरकटियागंज अनुमंडलीय शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति, मनमानी, कर्मियों की लापरवाही और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त उपभोक्ताओं ने सतीश चंद्र दुबे सांसद वाल्मीकिनगर से मिले और बिजली नही रहने के संबंध मे एक ज्ञापन सौंपा. सांसद ने समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इसमे सुधार होगा, सांसद से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल का  नेतृत्व करते हुए अतुल कुमार ने बताया कि विगत चार पाँच महीनो से बिजली का कोई समय नही है. क्षेत्र के उपभोक्ताओ ने कई बार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कार्यक्रम तक किया. उसके बाद एक सप्ताह तक बिजली मे सुधार रहा फिर स्थिति वाही हो गई है. बिजली विभाग की लापलवाही और मनमानी चरम सीमा पर है, बिजली एस.डी.ओ और जे.ई का मोबाइल बिजली नही रहने पर बराबर स्वीच ऑफ रहता है, जिससे बात नही हो पाती है. विगत दो दिनो से 4-5 घंटे ही बिजली मिली है, किरोसिन तेल भी सरकार द्वारा बंद कर दिया है ऐसे में बिजली की हालत एक करेला दूजा नीम चढ़ा वाली चरितार्थ हो रहा है. नगर में भीषण गर्मी मे परेशान उपभोक्ताओ में काफी आक्रोश है, आन्दोलन में शामिल अनूप तिवारी ने बताया कि तार और पोल बदलने के बाद भी बिजली की नियमित आपूर्ति नही है. विभाग के लोग रटी रटाई बात रामनगर से बिजली नही मिली है और ब्रेकडाउन हो गया है. बताते रहते है, आखिर निजात कब मिलेगी, ई.रवि राज और विनय चौबे ने कहा कि लो वोल्टेज भी बहुत बडी समस्या है. अचानक बिजली का आना और चला जाना आम बात है, जिससे काफी परेशानी है और कई विद्युत् सामग्री ख़राब हो रही है. हल्की बारिश औल हवा आने पर भी दो-तीन दिनो तक बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाती है, जबकि अन्य स्थानों पर ऐसा कुछ नहीं होता है. कुछ वर्ष पहले शहरी फीडर अलग कर उसका उद्घाटन सांसद ने किया था, लेकिन विभाग के लोग बताते हैं कि अभी फीडर अलग नहीं हुआ है. उमस भरी भीषण गर्मी से नरकटियागंज में त्राहिमाम के हालत हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नही है. इसलिए उपभोक्ता सांसद से मिलकर एक ज्ञापन सौप रहे है. जिसपर उन्होंने आश्वासन दिए कि जल्द ही इसमें सुधार होगा. वरीय पदाधिकारियों से बात कर वे समाश्या समाधान की दिशा में पहल करेंगे. ज्ञापन देने के दौरान  अतुल कुमार, अनूप तिवारी, ई. रवि राज, विनय चौबे, भाजयुमो के प्रदेश नेता हिमांशु कुमार चौरसिया, अजय श्रीवास्तव, ई. अनूप कुमार, ई. चुन्नू तिवारी, शुभम तिवारी, अखिलेश शर्मा, दीपक पाठक, संजय चौब, अखिलेश चौबे, वीरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, घनश्याम तिवारी, और विवेक चौबे शामिल रहे.।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।

बगहा:- बकरीद की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार बगहा:-बगहा नगर क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत के साथ मनाया गया. त्योहार के मौके पर सुबह मस्जिदों में नमाज हुई जिसमें अल्लाह से मुल्क की खुशहाली की दुआ मांगी गयी।और लोगों ने परिवार के अलावा समाज व देश-दुनिया में शांति की दुआ की।त्योहार को सुबह से ही कुर्बानी की तैयारियां होने लगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दीं।ईदगाह के डुमवलिया,चीनी मिल रोड नरईपुर,मंगलपुर औसानी,मस्तान टोला,रत्नमाला,सहित अन्य मस्जिदों में भी मुबारकबाद के लिए लोगों की भीड़  रही।बकरीद की नमाज अदा कर लौटने के बाद लोगों ने बकरों की कुर्बानी की।इसके बाद गोश्त का एक हिस्सा अपने पास रख कर अन्य दो हिस्सों को जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।इसके लिए एक बकरे को पाला जाता है।दिन-रात उसका ख्याल रखा जाता है।जो लोग बकरों को पालते हैं, उससे उनकी भावनाएं जुड़ जाती है।  फिर उसे कुर्बान करना बहुत कठिन हो जाता है।इस्लामिक धर्म के अनुसार इससे कुर्बानी देनी की भावना बढ़ती है।त्योहार के मौके पर सेवइयो...

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या।

दो लड़कों की हत्या : दिवार पर पेशाब करने पर आदिल की हत्या, दूसरी हत्या ग्रीन फील्ड कालोनी के रजत की गोली मार कर हत्या। फरीदाबाद से बी. आर. मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग -अलग हिस्सों में दो हत्याएं कर दी गई हैं, इनमें एक ओला कैब चलाता था जबकि दूसरे शख्स की हत्या दीवार पर पेशाब करने पर वहीँ के लोगों ने डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रजत नारंग हत्याकांड में अज्ञात शख्स व आदिल हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आदिल हत्या कांड में पुलिस ने एक आरोपी असगर को हिरासत में ले लिया हैं। अनखीर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना हैं कि गांव बड़खल निवासी आदिल, उम्र 20 साल हैं और वह स्पेयर पार्ट्स की दूकान चलाता था। आज सुबह उसने एक दीवार के ऊपर पेशाब कर दिया। इस कारण से पड़ोस में रहने वाला असगर निवासी बड़खल गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी ,बाद में 4 लोग और आ गए और वह लोग भी उसे डंडों से पीटने लगे। उनका कहना हैं कि...

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया।

मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। रिपोर्ट-नाजमा आब्दी झांसी। शनिवार को मऊरानीपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनता की समस्याओं के निस्तारण का जायजा लिया। वही गैरहाजिर लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। वित्त एवं राजस्व अपर जिलाधिकारी नागेन्द्र शर्मा ने मऊरानीपुर कोतवाली पहुंच कर रिकॉर्डर का अवलोकन करते दिखे। जाँच के दौरान उन्हें रिकॉर्ड संतोष जनक मिले। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में चल रहे थाना समाधान दिवस में जाकर लोगों की समस्याआें के निस्तारण का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि मुंशी स्तर पर समस्याएं निस्तारित की जा रही है। इस पर उन्होंने सुधार लाये जाने के निर्देश दिये। लगातार दो समाधान दिवसों में अनुपस्थित लेखपाल के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।