सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगहा:- बगहा दो प्रखंड स्थित टाउन हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया ।

बगहा:- बगहा दो प्रखंड स्थित टाउन हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा  बलिदान दिवस मनाया गया ।


बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(23जून2018):-बगहा दो प्रखंड स्थित टाउन हॉल में भाजपा नगर मंडल द्वारा डॉ०श्यामा प्रसाद मुखर्जी  का बलिदान दिवस  मनाया गया।बलिदान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी,सांसद सतीश चंद्र दुबे,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह,बगहा विधायक राघव शरण पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका सिंह,क्षेत्रीय संगठन विस्तारक अनिल मिश्रा,जिला महामन्त्री अचिन्त्य कुमार,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही डॉ० श्यामा प्रसाद की फ़ोटो पर माल्यार्पण किया गया। मंच का संचालन निवेदिता मिश्रा व प्रिंस पाठक ने किया।वही बगहा विधायक श्री पांडेय ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नवभारत के निर्माताओं में से एक महत्त्वपूर्ण स्तम्भ हैं। जिस प्रकार हैदराबाद को भारत में विलय करने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है, ठीक उसी प्रकार बंगाल, पंजाब और कश्मीर के अधिकांश भागों को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने की सफलता प्राप्ति में डॉ. मुखर्जी के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उन्हें किसी दल की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता क्योंकि उन्होंने जो कुछ किया देश के लिए किया और इसी भारतभूमि के लिए अपना बलिदान तक दे दिया। ऐसे दिव्य पुरुष की गौरवमयी गाथा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा परम सौभाग्य होगा, ताकि भारत की युवा पीढ़ी डॉ. मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को उन्नति के नये शिखर पर ले जाए। वही वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद श्री दुबे ने बलिदान दिवस पर बताया कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी आध्यात्मिक भी थे। वे अपनी माता पिता को प्रतिदिन नियमित पूजा-पाठ करते देखते तो वे भी धार्मिक संस्कारों को ग्रहण करने लगे। माँ से धार्मिक एवं ऐतिहासिक कथाएँ सुनते-सुनते उन्हें अपने देश तथा संस्कृति की जानकारी होने लगी।
वे माता-पिता की तरह प्रतिदिन माँ काली की मूर्ति के समक्ष बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करते। परिवार में धार्मिक उत्सव व त्यौहार मनाया जाता तो उसमें पूरी रुचि के साथ भाग लेते। गंगा तट पर वे मंदिरों में होने वाले सत्संग समारोहों में वे भी भाग लिया करते थे।वही महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सुषमा सिंह ने सभी को धन्यवाद करते हुए बलिदान दिवस पर कही की डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद,देशभक्त,प्रखर,राष्ट्रवादी,कर्मठ,मानवता के उपासक,चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।और आध्यात्मिक भी थे धार्मिक उत्सवों में पूरी रुचि के साथ भाग लेते थे। डॉ० मुखर्जी  ने कहा था राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती हैं।उनके कोटि कोटि प्रणाम करती हूं। मौके पर भाजपा के ऋतु जयसवाल,अमृतेश पाठक,भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री अभिषेक जयसवाल,पुनीता मिश्रा,सहित पयार्वरण प्रेमी गजेंद्र यादव,प्रिंस पाठक, विशाल पांडेय,रिपुंजय यादव व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व अन्य महिला उपस्थित रही।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...