सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बड़ी खबरे :अंकिता पाल के साथ।

बड़ी खबरे :अंकिता पाल के साथ।                         गूगल ने बदला लोगो।                          गूगल ने वर्ड कप के जुनून में बदला लोगो।  जिसमें अपने अपने सर्च इंजन के पेज में एक नया डूडल जिसमें कई खिलाड़ी वा बचे गूगल का बड़ा सा सफ़ेद। रंग का लिखा हुआ तरीका वा खुश होते लोग इस लोगो को फीफा विश्व कप को काफी पसंद किया।                           (पहली बार )                                  मास्को ने किया 5G किया लॉन्च।       ...

प्रधानमंत्री मोदी का वायरल वीडियो

 अंकिता पाल (कानपुर विश्वविद्यालय) प्रधानमंत्री मोदी का वायरल वीडियो  कानपुर।           मोदी जी का बुधवार को वायरल वीडियो ने मीडिया में तहलका मचा कर रखा है। मोदी ने ट्विटर पर अपना फिटनेस का वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा चैलेंज फॉर फिटनेस और बताया कि वह फिटनेस को बनाए रखने के लिए प्रकृति के पांच तत्वों के संपर्क में रहते है प्रथ्वी ,जल,अग्नि,वायु,आकाश से प्रेरित है । 1 मिनट 48 सेकंड के वीडियो में ट्रैक पर चलते ,व्यायाम, वाक्, ध्यान लगाते नजर आए । फिलाल आपको बता दे की यह वीडियो विराट कोहली के चुनौती का है विराट ने मोदी जी को फिटनेस की चुनौती दी थी और प्रधनमंत्री ने यह चुनौती स्वीकार की और मोदी जी ने कर्नाटक की मुख्मंत्री कुमारस्वामी को चुनौती दी ।  जिस दिन वीडियो वयराल हुआ   ।                                    ...

प्रतियोगिता - मैं हूँ साहित्यकार!

प्रतियोगिता - मैं हूँ  साहित्यकार! सूरज जनहित एसोसिएशन (रजि0) गैर सरकारी संगठन ने हमारी मातृ भाषा हिंदी के नए रचनाकारों लेखकों , आलोचकों व कवियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की है। जिसका उद्देश्य नवीन साहित्यकारों का सृजन कर उन्हें एक ऐसा मंच मुहैया कराना जिसमे उनकी कृतियों को आम जनमानस तक इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के माध्यम से पहुंचाना है। क्योंकि नए रचनाकारों व लेखकों के साथ एक ही परेशानी होती है। कि वह अपनी रचनाओं को प्रकाशित कहाँ से और कैसे कराये? इसी परेशानी को हल करने के उद्देश्य से सूरज जनहित एसोसिएशन (रजि0) गैर सरकारी संगठन के संचालक मंडल ने "मैं हूँ साहित्यकार! " नामक प्रतियोगिता शुरू की है। _____________________________ . प्रतियोगिता - मैं हूँ  साहित्यकार! : : : प्रतियोगिता के नियम :- : प्रतियोगिता का समय -  20 जून से 10 जुलाई 2018 रात्रि 11 बजे तक ______________________________ _______________ : : 1. जिन तीन रचनाकारों की रचना पर सबसे ज्यादा लाइक्स आयेंगे वही इस प्रतियोगिता का विजेता होंगे। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा अपने ...

रक्तदान दिवस आज 14 जून।

  अंकिता पाल (कानपूर विश्वविद्यालय) रक्तदान दिवस आज 14 जून                   कानपुर:                           विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है ताकि रक्तदान के बारे में लोगो में जागरूकता आये और रक्तदान से लोग निरोगी हो कैंसर से निजात पाने का यह बेहतर तरीका है वर्ष 2004 में सत्यापित कर रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे मे जागरूक करना । अपरिवर्ततीय रक्त के रूप मे सीधे शिरा से ज्यादातर रक्त ले लिया जाता है । ज्यादातर लाल रक्त कोशिकाओं और प्लाजा में विभाजित किया जाता है रक्त धमनी से रक्त शिरा का प्रयोग किया जाता है ऒर रक्त को मनुष्य के शरीर से निकल कर कर ब्लड बैंक में संचित कर के रखा जाता है द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इससे स्थापना की समस्या से इसको बंद कर दिया गया ।।                                     हमेशा रक्त दान के कई फायदे भी है वजन घटाने में सहाय...

छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय

अंकिता  पाल  कानपुर  (विश्वविधालय)     छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय                    कानपुर।                                  कैंपस में सोमवार को पुर्नमूल्यांकन की जांच की मांग के लिए पहुँचे डीएवी,  सरस्वती महाविद्यालय विजय नगर ,रूपरानी सुखनंदन महाविद्यालय नौबस्ता के छात्र व छात्राओ ने जम कर बवाल किया बीएससी के रिजल्ट में 80 हजार 1 लाख छात्र को फेल होने की संभावना है बीएससी ओर एमएससी के रिजल्ट आ रहे है उनमें भी आधे छात्र व छात्राये फेल होने की संभवना है नकल न होने की सख्ती ने बच्चे को फेल किया सेल्फ फाइनान्स  और साथ ही साथ डी ए वी कॉलेज की छात्राये भी केमेस्ट्री मे फेल है रजिस्टर प्रो.संजय का कहना है कि अवध विश्व विद्यालय के रिजल्ट अच्छे है 144 धारा लगी थी  कानपुर...

गाजियाबाद के कोटगांव इलाके में हुई घटना. दिल्‍ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित

 रिपोर्ट--लालकमल गाजियाबाद के कोटगांव इलाके में हुई घटना. दिल्‍ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित गाजियाबाद :  गाजियाबाद के कोटगांव इलाके के पास शनिवार शाम को बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. देर शाम को नई दिल्‍ली से राजेंद्र नगर (पटना) जाने वाली ट्रेन संख्‍या 12394 संपूर्ण क्रांति सुपर फास्‍ट एक्‍सप्रेस का जनरेटर वाला डिब्‍बा पटरी से उतर गया. यह हादसा कोटगांव फाटक के पास हुआ. हालांकि हादसे में किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. डिब्‍बा पटरी से उतरने के बाद दिल्‍ली-हावड़ा रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. ट्रेनों का संचालन बाधित होने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेल कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्‍त हुए रेल डिब्‍बे को पटरी से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन पर किसानों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा।

  सूरज कुमार (प्रधान संपादक/राष्ट्रीय अध्यक्ष)   ऑनलाइन आवेदन पर किसानों को मिलेगा कर्ज से छुटकारा। उन्नाव :  ऋण मोचन योजना से वंचित किसानों को एक लाख तक के कर्ज से मुक्ति पाने के लिये सरकार ने एक और मौका दिया है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर कर्ज से छुटकारा हासिल कर सकते है। इसके लिए शासन ने वैबसाइट भी जारी की है। जिस पर किसान ऑनलाइन कर्ज माफी का आवेदन कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी अतिन्द्र सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से जो किसान पात्र होते हुए भी फसल ऋण मोचन से वंचित रह गए है। उन किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। किसान 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc. gov.in   पर स्वत: या कैफे से अपनी शिकायत और कर्जमाफी  पात्रता के साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज करा दे सरकार जांच करा कर उन्हें ऋण मोचन योजना के तहत लाभान्वित कराएगी। सरकार के इस फरमान से सैकड़ों किसानों में राहत की उम्मीद जागी है।जो कर्ज माफी से वंचित रह गए।  कर्जमाफी के लिए य...

*मार्ग में हों कठनाईयां जितनी, हौशलों की उड़ान होती है*

#मुस्कुराता_बचपन* *मार्ग में हों कठनाईयां जितनी, हौशलों की उड़ान होती है घसियारीपुरा में मनकामनेश्वर मन्दिर प्रागंण में दिव्यागं शिक्षक *श्री मोहित वाजपेयी जी* (प्रशिक्षित स्नातक) पेशे से निजी विद्यालय के शिक्षक है, इनके सहयोग से मोहल्ला घसियारीपुरा में शिक्षा का अलख जगा दिया है एक सधारण सा व्यक्ति जिसने वैशाखी और कलम की धार से मोहल्ला घसियारी में गरीब ,परेशान बच्चों को शिक्षित करने के लिए सड़क पर बोरी डाल कर बच्चे के चेहरे की मुकिन के लिए मुस्कुराता बचपन शैक्षिक कार्यक्रम में तन मन धन से लगा है, *घसियारीपुरा में 50* बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा रही है, *शिशु से 1 तक श्री प्रखर श्रीवस्तव ,2,3,4 को श्री मोहित वाजपेयी जी व 5,6,7 को गणित के बच्चों को श्री अरूण सिहं द्वारा* शिक्षित किया जा रहा है, बक्शी पुरा में बच्चों की सख्यां लगातार बढ़ रही है *सखँंया बढ़कर60 हो गयी है,लगातार अध्यनरत बच्चों का पूरा सहयोग मिल रहा है,* जिसमें *अजंली गुप्ता,नीलू , प्रशान्त पाण्डेय,आनन्द व श्री अरूण सिहं जी* का लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिले के सम्मानित शिक्षक,समजसेवी व व्या...

गैर रजिस्टर्ड कोचिंग सेंटरों की होगी जाँच।

सूरज कुमार (प्रधान संपादक/राष्ट्रीय अध्यक्ष) गैर रजिस्टर्ड कोचिंग सेंटरों की होगी जाँच। उन्नाव : गली- कुचों में कोचिंग संचालित कर कमाई कर रहे संचालकों  पर सरकार ने शिकंजा कसा है। डीआइओएस ने शहर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अमान्य  कोचिंग संस्थानों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। इस दौरान कोचिंग संस्थानों में सरकारी शिक्षकों की मौजूदगी पर भी नजर रहेगी। अमान्य कोचिंग संस्थानों के संचालको से जुर्माना वसूलने के साथ - साथ ही विभागीय कार्यवाई होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 288 कोचिंग व ट्यूशन का पंजीकरण है। जबकि अकेले शहरी क्षेत्र में ही लगभग पांच सौ से अधिक कोचिंग व ट्यूशन संचालित है।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी  के अनुसार अधिकांश  इन कोचिंग सेंटरों पर अधिकतम सरकारी कर्मचारी व सरकारी शिक्षकों की मौजूदगी है। शिक्षकों व बाबुओं की मदद से अमान्य कोचिंग संचालक विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने जिले भर में कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए है। जांच की जिम्मेदारी सरकारी स्कूलों के प्रध...

पर्यावरण का सबसे बडा मित्र मनुष्य i

    पर्यावरण का सबसे बडा मित्र मनुष्य ( हेमेन्द्र क्षीरसागर, लेखक व‍ विचारक ) पर्यावरण कहे या पंचतत्व मतलब पानी आग, हवा, आसमान और जमीन। यही संसार और जीवन का मूलाधार है। इसी में हम जन्म लेते है और विलीन हो जाते है। यह स्वच्छ तो हम स्वस्थ नहीं तो सब नष्ट। बदतर हालात नष्ट-भ्रष्ट की ओर ही ईशारा कर रहे है। लिहाजा, पर्यावरण प्रदूषण वायु, जल एवं स्थल की भौतिक, रासायनिक और जैविक विशेषताओं का वह अवांछनीय परिवर्तन हैं, जो मानव एवं अन्य जन्तुओं, पौधों व भौतिक सामग्री के लिए आवश्यक पदार्थो को किसी न किसी रूप में हानि पहुंचाता हैं। मानव ने अपनी सुविधा के लिए जिन पदार्थो को बनाया व उपयोग किया वे ही आज पर्यावरण के सामने सुरसा की तरह मुंह खोले खडे हैं। ऐसे पदार्थ जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं प्रदूषक कहलाते हैं। विभिन्न प्रदूषक मृदा से पौधों में व पौधों से खाद्य श्रृंखला में होते हुए जीवधारियों के शरीर में पहुंच जाते हैं।  बहराल, जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ सफाई की समस्या बढी हैं। वाहित मल मूत्र तथा कारखानों के अपषिष्ट के रूप में निकले औद्योगिक व रा...

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हुई मोटरसाइकिल रैली

 रिपोर्ट-अंकित युवा मोर्चा द्वारा आयोजिsत हुई  मोटरसाइकिल रैली  नवाबगंज/उन्नाव-  भारतीय जनता पार्टी सरकार के केंद्र में सफल 4 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल रैली को झंडा दिखा के रवाना  मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र  ने रवाना किया। नगर पंचायत नवाबगंज के अध्य्क्ष दिलीप लश्करी, जिला उपाध्यक्ष नूतन,  मुकुंद मोहन,  श्रवण तिवारी ,सुशील श्रीवास्तव,  मोना सिंह  , विस्तारक आकाश ,राजु राठौर   व सहयोगी मित्र आलोक सदस्य क्षेत्र पंचायत  प्रबुद्ध अवस्थी, शिवम अवस्थी  रोहित  भोला सिंह  विनय , लकी,  रजत बाजपेई , अनुज सिंह ,शकील भाई ,अंकित , राहुल , रमन , अभय , छोटू दादा ,रिंकु सिंह , अतुल ,नीलेश , पंकज सिंह  दीनू सिंह ,पंडित शिवा अंकित कराटे और सैकड़ो नवाबगंज मण्डल के कार्यकर्ता  इस रैली में शामिल हुए। 

हिन्दू सेना ने मिश्रा कॉलोनी स्थित प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला के कार्यालय पर विनायक दामोदर सावरकर की जन्म दिवस मनाया।

रिपोर्ट- अमित शुक्ला हिन्दू सेना ने मिश्रा कॉलोनी स्थित प्रदेश महामंत्री अमित शुक्ला के कार्यालय पर विनायक दामोदर सावरकर की जन्म दिवस मनाया। उन्नाव-l  अमित शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भले ही आज वीर सावरकर हम लोगो के बीच में नही है लेकिन उनकी प्रखर राष्ट्रवादी सोच हमेसा लोगो के दिलो में जिन्दा रहेगी ।ऐसे भारत के वीर सपूत वीर सावरकर पर हम सभी भारतीयों को हमेसा नाज रहेगा । जिला महासचिव अनुज सिंह ने कहा कि अक्सर लोगो द्वारा उनपर आरोप लगाया जाता रहा की वीर सावरकर हमेसा भड़काऊ भाषण देते है। लेकिन वीर सावरकर स्वराज की कामना के साथ अंतिम समय तक लोगो को हिंदुत्व और आपसी एकता के भाईचारे में जोड़ने हेतु प्रयत्नशील रहे इसी कारण हर साल 28 मई को पूरे देश में वीर सावरकर के सम्मान में वीर सावरकर जयंती मनाई जाती है ।ऐसे वीर सपूत भारत माँ के लाल वीर सावरकर को हम सभी की तरफ से नमन कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए व पौधारोपण किया । कार्यक्रम में उपस्थित रहे ओमी मिश्रा, अभिनव श्रीवास्तव, पारूल राणा, प्रिंस, अनिल मिश्रा, अनूप यादव, अमित सेंगर, मानू याद...

भाजपा की मोदी सरकार का देश की जनता के साथ विश्वासघात: विवेक बंसल

रिपोर्ट - रतनेश शुक्ला भाजपा की मोदी सरकार का देश की जनता के साथ विश्वासघात: विवेक बंसल   भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा क्र लिया गया है लेकिन देश की जनता खाली हाथ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान देश की जनता से काफी वायदे किये थे लेकिन उनमे से एक भी वायदे को अभी तक पूरा नही किया गया है मोदी सरकार की विफलता पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० राहुल गाँधी जी के आह्वान पर आज पूरे देश में “विश्वासघात दिवस” मनाया जा रहा है इसी क्रम में महानगर कांग्रेस कमैटी अलीगढ़ तथा जिला एवं शहर युवक कांग्रेस कमैटी के कार्यकर्ताओं ने मैरिस रोड पर धरना प्रदर्शन किया I इस अवसर पर राजस्थान से प्रेषित अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि 4 साल के कुशासन के दौरान किसान विरोधी नीतियों  के चलते कृषि क्षेत्र में अवसाद की स्थिति है यू.पी.ए. कांग्रेस सरकार ने किसानों के 72 हज़ार करोड़ रूपये के कर्जे माफ़ किये थे इसके विपरीत भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज़े माफ़ क...

प्रदेश महामंत्री का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत

रिपोर्ट-मिंटू सिंह प्रदेश महामंत्री का ब्लॉक प्रमुख ने किया स्वागत नवाबगंज/उन्नाव। भारत सरकार में गृह मंत्री राजनाथसिंह के  पुत्र व भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के नवाबगंज आगमन पर ब्लॉक प्रमुख अरुण सिहं ने अपने नवाबगंज स्थित आवास पर अपने कार्यकर्ताओं भाजपा के पदाधिकारियों के साथ  गर्म जोसी के साथ  स्वागत किया ।। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व जन समूह को संबोधित करते हुए पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया तथा आने वाले 2019 के चुनाव में समस्त छेत्र वासियों से सहयोग की अपील की। वही ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने भी चुनाव में सहयोग की छेत्र वासियों से अपील की और जोस भरे शब्दो में सभी उपस्थित लोंगों का स्वागत करते हुवे कहा की जिस तरह आप लोग आज हमारे साथ अपना कन्धे से कन्धा मिला कर चल रहे है उसी तरह आप का भाई ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह भी चौबीसों घण्टे आप के सहयोग  लिए सदैव तत्पर तैयार है और सदैव रहेगा आप लोग अगर हमे रात को बारह बजे भी याद करेंगे तो हम आप लोंगों के तैयार हैँ । इसीके साथ साथ ब्लॉक प्रमुख ...

रुकमड़ी विवाह का प्रसंग की हुई चर्चा

रिपोर्ट - मोहित मिश्रा रुकमड़ी विवाह का प्रसंग की हुई चर्चा फतेहपुर चौरासी /उन्नाव भगवान श्री कृष्ण अपने हर भक्त की पुकार पर पहुँचते हैं। प्रभू ने रुकमड़ी का संदेश पाकर उनसे विवाह के लिए विदर्भ पहुँच कर उनका हरण कर विवाह किया।   उक्त बातें क्षेत्र के अख्त्यारपुर गाँव के निकट स्थित माँ मंशादेवी मन्दिर परिसर में श्री विष्णु महायज्ञ कार्यक्रम में हो रही भगवत कथा में भगवताचार्य पण्डित रामलखन तिवारी ने रुकमड़ी विवाह का प्रसंग श्रोताओं को श्रवण कराते हुए कहीं । भगवताचार्य ने कहा कि माता लक्ष्मी ने ही रुकमड़ी के रूप में जन्म लिया था ।भगवान कृष्ण और उनके बड़े भाई बलदाऊ कि प्रसंसा चारों तरफ  फैल रही थी उसी समय विदर्भ राज्य में राजा भीष्मक का शासन चलता था राजा भीष्मक के पांच पुत्र व एक पुत्री थी पुत्री का नाम रुकमड़ी था । रुकमड़ी के रूप व तेज को देखकर सभी उन्हें माता लक्ष्मी का स्वरुप मानते थे राजा भीष्मक का पुत्र शिशुपाल  जो भगवान कृष्ण को अपना शत्रु मानता था और उनसे शत्रुता रखता था उसने अपने पिता से कहकर रुकमड़ी का विवाह तय कर दिया था। अपने विवाह की बात सुनकर रुकमड़...

*ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ*(खबर वही, जो हो सही)

*रेलवे फ़ाटक मऊ पर बनने वाले ओवरब्रिज का स्वरूप* बालनिकेत रेलवे फ़ाटक पर बनने वाले ओवरब्रिज के स्वरूप कुछ इस तरह का होगा।  1- नगर के हिंदी भवन के आगे पुराना पॉवर हाऊस से ब्रिज का होगा उठान। 2-रेलवे की अधिकांश जमीन पर ही ओवरब्रिज बनेगा । 3-रेलवे हॉस्पिल होते हुए रेलवे फ़ाटक तक जायेगा। 4-सड़क को सुरक्षित किया जायेगा ताकि जिन्हें महिला जिला अस्पताल या भीटी की तरफ से जाना हो तो सड़क मार्ग (निचे) आ जा सकेंगे। 5-रेलवे फ़ाटक यथावत रहेगा । 6-रेलवे की एक तरफ की बनी दुकाने,बालनिकेत पुलिस सहायता केंद तोड़ी जा सकती हैं। 7-ओवरब्रिज रेलवे फ़ाटक से दो तरफ को जायेगी। 8-एक तरफ काफी टर्म लेते हुए कोतवाली होते हुए सिंधी कालोनी से नीचे ढलान कर रौजा तक गिरेगी। 9-मऊ के रेलवे अस्पताल से होते हुए सीधे लारी रोड़ नयें पुल के पास उतार होगा। 10- रेलवे लाईन की तरफ बने मकान व दुकान गिराया जा सकेगें। 11-कोतवाली स्थित नगरपालिका पुस्तकालय भवन,शौचालय, हरिहर गुप्ता जी की थोड़ी सी दुकान भी इस परिधि में हैं।  12-कोतवाली तथा लारी रोड से सिंगल ओवरब्रिज रहेगा जबकि रेलवे फ़ाटक पर पहुच कर फोरलेन में तब्दील...

पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही, नो इंट्री में घुसा ट्रक, बाल बाल बचे लोग*

रिपोर्ट-रूपेश श्रीवास्त व * पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही, नो इंट्री में घुसा ट्रक, बाल बाल बचे लोग* मऊ। आज देर रात शहर के नो एंट्री ज़ोन में एक ट्रक घुस जाने से शहर का माहौल गर्म हो गया सौभाग्य था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, ट्रक के नो एंट्री में प्रवेश कराने को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी गुस्सा देखा जा रहा है, लोगों का कहना है कि पुलिस 2009 ट्रक हादसे से अभी भी कोई सबक नहीं लिया है और एक बार फिर ट्रक को नो इंट्री में प्रवेश करा दिया जबकि आप को बता दें कि रमज़ान का महीना होने के कारण मिर्ज़ाहादीपुरा से लेकर टीसीआई मोढ़ तक बैरियर लगाया गया है जहां से ई-रिक्शा को भी शहर के अन्दर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती ऐसै में ट्रक का प्रवेश करना पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है तेज़ स्पीड से ट्रक जब नो एंट्री में दौड़ा तो नमाज़ पढ़ कर उतर रहे लोग ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गए और आक्रोशित लोगों ने ट्रक को रोक कर तोड़फोड़ की और ट्रक चालक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी जिससे उसकी हालत गम्भीर होने पर पुलिस वालों ने उसे तुरन्त जिला अस्पताल में भर्ती ...

🍀जनसेवा ही एस. जे.ए. परिवार का परमधर्म है।🌸

रिपोर्ट - इन्द्रसेन यादव 🍀जनसेवा ही एस. जे.ए. परिवार का परमधर्म है।🌸 साहित्यिक नगरी के नाम से विश्वविख्यात शहर उन्नाव के एक गैर सरकारी संगठन *सूरज जनहित एसोसिएशन ने बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में संस्था के मुख्य कार्यालय डीह उन्नाव में विशाल भंडारे का आयोजन किया । भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप एनजीओ के अध्यक्ष सूरज कुमार , उपाध्यक्ष बीएल भारती, संयुक्त सचिव रघुनाथ, कोषाध्यक्ष श्रीराम,महालेखा परीक्षक इन्द्रसेन यादव ,कमल कुमार व संस्था के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभाग लिया।

प्रदूषण में कानपुर के प्रथम स्थान

ज़फ़र सिद्दीकी कानपुर विश्वविद्यालय प्रदूषण में कानपुर के प्रथम स्थान  बधाई हो कानपुर वासियों अपना कानपुर नंबर 1 बन गया है विश्व के कोने कोने में लोग कानपुर को जानने लगे हैं विश्व के लोगों की उत्सुकता बढ़ी है कानपुर के बारे में जानने के लिए कानपुर को देखने के लिए और कानपुर घूमने के लिए हर चौराहे तिराहे पर स्वच्छता अभियान के बैनर यूं ही थोड़ी ना लगे हैं हर रोज अखबारों में झाड़ू लगाते हुए फोटो की तस्वीरें यूं ही थोड़ी ना लगी है या करोड़ों-अरबों के स्वच्छता अभियान के प्रचार की ही बदौलत है और पहले से साफ रोड पर झाड़ू  लगाने की मेहनत की बदौलत है कि आज विश्व में प्रदूषण के मामले में हमारा कानपुर नंबर 1 बना है एक बार फिर आए मुबारक हो कानपुर वासियों अब हमारे शहर शैलानियों की भरमार होगी हर कोई चाहेगा इस प्रदूषित शहर में आने के लिए और देखने के लिए प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए उत्सुकता होगी जानने की आखिर विश्व के सबसे प्रदूषित शहर के लोग कैसे रहते है कैसे कूड़े और धुवे के बीच इनकी जिदगी गुजरती है और कानपुर शहर प्रवेश करते ही सैलानियों के Facebook पर स्टेटस होगा feeling suffo...

ट्रक एवं हुंडई में टक्कर---------- दो की मौत दो घायल-----------

ट्रक एवं हुंडई में टक्कर--------- -  दो की मौत दो घायल-------------  ****************** शाखा प्रबंधक एवं सराफा व्यवसाई की मौत पर शोक ---- ************************* मऊ ----  मऊ मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित मतलूपुर मोड़ के समीप रविवार की रात्रि में फोर्ड गाड़ी एवं ट्रक में हुई आपस में टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे सदर मुख्यालय  रेफर कर दिया गया है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई गाड़ी के आगे के परखच्चे उड़ गए। इसकी जानकारी 100 नंबर को मिलने पर मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा उसे नजदीक के सदर मुख्यालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  जानकारी के मुताबिक ओरिएंटल बैंक मोहम्मदाबाद गोहना के शाखा प्रबंधक बिहार निवासी जितेंद्र कुमार अपने रिश्तेदार एवं मोहम्मदाबाद के सर्राफा व्यवसाई35 वर्षीय विशाल वर्मा पुत्र उमेश चंद्र के साथ रविवार को सायकाल मऊ गए थे। रात्रि में लगभग 10:30 बजे अपने हुंडई गाड़ी से चारों लोग वापस आ रहे थे कि मतलूपुर मोड़ के पास इनकी हुंडई गाड़ी ट्रक से टकरा ...