सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानिए आज का दिन कितना शुभ है।

*24 जनवरी बुधवार का राशिफल व पञ्चाङ्ग*





मेष - आज धन लेन-देन में पूर्ण सावधानी रखे भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चलने की सलाह देते हैं कार्तिकेय जी मध्याह्न के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है।

वृष - आज गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा। पूंजीनिवेश करते हुए विशेष ध्यान दे

मिथुन -आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग बनेगा। व्यापार में आय बढने की और दिए गए धन की वसूली हो सकती है। 

कर्क - आज उच्चाधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चले। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में विघ्न आ सकते है। 

सिंह -आज  स्वास्थ्य का ध्यान रखे। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रह सकती है। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। 

कन्या - आज प्रातःकाल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीतेगा। साझेदारों के साथ आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का प्रतिकार करना पड़ सकता है। 

तुला -आज गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखे। मध्याह्न के बाद आपकी प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे। 

वृश्चिक -आज मानसिक रूप से आपमें भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी। अभ्यास और कैरियर सम्बंधी विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे। 

धनु - आज पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की आशंका है। 

मकर -आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो कि आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा।

कुंभ -आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह है। नकारात्मक विचार मन में न आने दे खान-पान में भी संयम बरते मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे।

मीन -आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक खर्च होगा। प्रवास या यात्रा का योग बन सकता है। 

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

बुधवार, जनवरी २४, २०१८ का पञ्चाङ्ग , 

सूर्योदय: ०७:०९ सूर्यास्त: १८:०८ हिन्दु सूर्योदय: ०७:१३ हिन्दु सूर्यास्त: १८:०४ चन्द्रोदय: ११:४६ चन्द्रास्त: २४:३४+ सूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: मीन - ०८:३४ तक सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा - ०९:४३ तक द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ - अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण माघ - पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: सप्तमी - १६:१६ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: रेवती - ०८:३४ तक योग: सिद्ध - ०८:३९ तक क्षय योग: साध्य - ३०:४७+ तक प्रथम करण: वणिज - १६:१६ तक द्वितीय करण: विष्टि - २७:५०+ तक
अशुभ समय दूमुहूर्त: १२:१७ - १३:०० वर्ज्य: २८:२३+ - २९:५८+ राहुकाल: १२:३९ - १४:०० गुलिक काल: ११:१७ - १२:३९ यमगण्ड: ०८:३४ - ०९:५६ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: २५:१३+ - २६:४८+


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा। उन्नाव: जनपद उन्नाव के ब्लॉक सिकन्दरपुर कर्ण के गांव सिरसी में विकास का पहिया मानो थम से गया हो। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व एक तालाब का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अभी तक काम पूरा न हो सका।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में न ही तो पानी आने का कोई सुद्ध साधन उपलब्ध है।और न ही तालाब में पानी आने का। *तालाब की समस्या को लेकर ग्राम वासियों में रोष*: बैदरा ग्राम सभा के गांव सिरसी में तालाब की समस्या को लेकर ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों ने कई बार ग्राम सभा बैदरा के ग्राम प्रधान से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई काम सफल नहीं हुआ। *सिर्फ कागजों पर पूरा हुआ निर्माण कार्य।* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी में बने तालाब का निर्माण कार्य सम्बधित ठेकेदार और अन्य अधिकारियों व नेताओं की महिमा से सिर्फ कागजों पर हुआ है। तालाब में  निर्माण कार्य सम्बधित लोगो ने सिर्फ आपनी ही जेब गर्म की । *सरकार को लगाया चुना*   सूत्रों...

आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी

गंगा महोत्सव दूसरा दिन  आयो रे आयो म्हारो पिया घर आयो से मीनल सक्सेना ने धूम मचा दी         कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट सूर्या न्यूज के लिए  कानपुर।बिठूर महोत्सव के दूसरे दिन  विद्यालय से आए नन्हें कानपुर नगर के 15 स्कूलों के 299 छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें कानपुर कन्या महाविद्यालय छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति श्री कैलाश नाथ बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता विशेषता हमारी है भारत एकता के लिए पहचाना जाता है ऐसा संदेश छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से मंच से दिया गया एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राजस्थानी गीत व एसएन सेन ग्रुप डी की छात्राओं द्वारा भागीरथी गंगा के स्वरूप पर मंचन किया गया गंगा को अविरल एवं निर्मल रखने की शपथ ली गई ग्रुप सी द्वारा छात्राओं ने गांव में विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के आगमन पर बधाई लोकगीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया ज्वाला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे गंगा तेरा पानी अमृत झर झर ब...

चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ।

चौतरवा:- चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न । बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार  बगहा/चौतरवा(09अगस्त2018) :-  बगहा एक प्रखण्ड क्षेत्र के चौतरवा थाना परिसर मे शांति समिति की एक बैठक संपन्न की गयी । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बगहा एक के उदयशंकर मिश्र ने की । आगामी 15 अगस्त को महावीरी झंडा जूलुस मेला हरदी- नदवा पंचायत के नदवा गांव स्थित जमुई पोखरा पर शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सम्पन्न की गई । तथा संचालन पुलिस- इन्पेक्टर बगहा रामबाबु कापर ने की । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक शशिभूषण सुमन ने संयुक्त रुप से आपसी मेल मिलाप व भाईचारे के साथ ही विघ्न व बॉधा नही उत्पन्न करने की अपील पंचायत के लोगो से की गयी। श्री सुमन ने कहा कि महावीरी झंडा जूलुस मेला मे लाउडस्पीकर पर भक्ति गाना ही बजनी चाहीए तथा परंपरागत रुप से ही जूलुस मे ही लोग शामिल रहेगे। तथा किसी भी प्रकार की शोर-शराबा नही होगी । साथ ही असमाजिक तत्वो पर कडी नजर रखने की हिदायत लोगो से की ।इस अवसर पर सब- इन्पेक्टर मो० कलिम, बीके सिंह, स...